फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp leader said bjp leader's mental balance is impaired lok sabha election 2019

भाजपा नेताओं की जुबान फिसलने पर सपा ने कसा तंज, कहा- मानसिक संतुलन बिगड़ा है

Mon, 22 Apr 2019 09:31 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 22 Apr 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
sp leader said bjp leader's mental balance is impaired lok sabha election 2019
एमएलसी लीलावती कुशवाहा,राजपाल कश्यप, अनिल सिंह वीरू और संतराम यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा की विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए थे। यूपी के हरदोई जिले में लीलावती कुशवाहा ने कहा कि दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, नौजवानों और महिलाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। केंद्र सरकार जाति धर्म के आधार पर कार्य कर रही है। भाजपा ने समाज में नफरत फैलाकर तनाव पैदा किया है, लेकिन देश की जनता अब सब समझ चुकी है। देर शाम लीलावती कुशवाहा ने सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन


एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। भाजपा के नेता कहना कुछ और चाहते हैं और मुंह से निकल और कुछ रहा है। आपको बता दें कि रविवार को एक जनसभा के दौरान दो भाजपा नेताओं की जुबान फिसल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed