{"_id":"59c0c98b4f1c1b1f688b556b","slug":"sp-leader-death-during-watching-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म देखते-देखते सपा नेता की मौत, बगल में बैठी गर्लफ्रेन्ड को पता भी नहीं चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म देखते-देखते सपा नेता की मौत, बगल में बैठी गर्लफ्रेन्ड को पता भी नहीं चला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता की फाइल फोटो, लाल पैलेस टॉकीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म देखते-देखते अचानक सपा नेता के सीने में जोरों का दर्द उठा और उसकी मौत हो गई। सिनेमाहॉल में सपा नेता के ठीक बगल में उसकी गर्लफ्रेन्ड बैठी हुई थी इसे कुछ भी पता भी नहीं चला। मामला यूपी के कानपुर शहर का है। सपा नेता की इस आकस्मिक मौत की कहानी अभी तक पुलिस के गले नहीं उतर रही है।
कानपुर जूही स्थित लाल पैलेस में सोमवार को महिला मित्र के साथ फिल्म देखने गए सपा नेता विनेश कुमार यादव (32) की फिल्म देखते देखते मौत हो गई। फिल्म खत्म होने के बाद महिला मित्र को विनेश की मौत का पता चला। जूही पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सपा नेता की मौत कैसे हुई, यह मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है।
बर्रा-सात ईडब्लूएस निवासी सिविल ठेकेदार राजपाल यादव के तीन बेटों में विनेश कुमार बड़ा था। दो भाई धर्मपाल और लकी पढ़ाई कर रहे हैं। विनेश की बर्रा-दो में अस्सी फीट रोड पर धर्मा टेलीकॉम नाम से मोबाइल शॉप है। विनेश सपा युवजन सभा का नगर सचिव था। वह पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि सुबह विनेश दुकान जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर में वह 12 से 3 लाल पैलेस में फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ देखने गया था। उसके साथ रूरा (कानपुर देहात) की महिला मित्र थी जो प्राइवेट नौकरी करती है। यहां बर्रा-छह में किराए के मकान में रहती है। विनेश अपनी वैन से महिला मित्र के साथ टॉकीज पहुंचा था।
विज्ञापन
बालकनी में वह सीट नंबर-24 पर बैठा था। फिल्म खत्म होने के बाद विनेश सीट से नहीं उठा तो युवती ने उसे हिलाया-डुलाया। दिनेश के शरीर में हरकत न देख उसने टॉकीज के कर्मचारी बीरबल को सूचना दी। फिर एसओ टॉकीज में पहुंचे और विनेश को हैलट भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। विनेश विवाहित था।

परिवार में पत्नी गुड़िया और दो बच्चे मिष्ठी (12) और पुन्नू (4) हैं। युवती ने बताया कि वह अक्सर विनेश की दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने जाती थी। छह दिन पहले विनेश ने उसका मोबाइल नंबर लिया था। इसके बाद वह अक्सर फोन पर उससे बातचीत करता था। विनेश ने उससे साथ में फिल्म देखने की गुजारिश की थी। वह अभी तो विनेश से सही तरीके से परिचित भी नहीं हो पायी थी।