{"_id":"0fdc810fec6f520e1b3e2624799ca0db","slug":"sp-leader-arrived-illegal-lobbying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अवैध’ पैरवी करने पहुंचे सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अवैध’ पैरवी करने पहुंचे सपा नेता
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ की पड़ताल के बाद वाजिदपुर में हुई कार्रवाई से चमड़ा छीलन कारोबारियों में खलबली मच गई है।
जाजमऊ में फैले अवैध चमड़ा छीलन कारोबार और गंगा किनारे अवैध निर्माणों की पैरवी करने सोमवार को सपा विधायक इरफान सोलंकी केडीए वीसी से मिले। वीसी ने दो टूक जवाब दिया कि अवैध काम किसी का भी हो, उसे रोका जाएगा। गंगा प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट, एनजीटी और सरकार के निर्देशों का पालन ही कराया जा रहा है। इसमें किसी को छूट नहीं दी जा सकती।
वाजिदपुर, प्योंदी में हुई कार्रवाई के विरोध में चमड़ा, उसकी छीलन का काम करने वाले तमाम कारोबारी दोपहर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के साथ केडीए वीसी के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला की प्रति भी केडीए वीसी को दिखाई।
विधायक ने वीसी के सामने आरोप लगाया कि केडीए अफसरों ने वाजिदपुर में मो. अतहर का पक्ष सुने बिना 31 जनवरी को उनके सील परिसर की बाउंड्री तोड़ दी। यह गलत है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ वाजपेयी ने भी इसपर ऐतराज किया। वीसी, अपर सचिव अनिल भटनागर ने निर्माणकर्ता द्वारा ही बाउंड्री गिराने की बात कही तो विधायक गर्म होने लगे।
विज्ञापन
वीसी ने भी उन्हें दो टूक जवाब दिया कि गंगा किनारे नए अवैध निर्माण हर हाल में गिराए जाएंगे। वहां सील किए गए अवैध निर्माणों को 4,5 फरवरी को सुनवाई के बाद तोड़ा जाएगा। 6 फरवरी को वह वाजिदपुर, प्योंदी का निरीक्षण करेंगी।