फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP hold in block Pramukh

ब्लॉक प्रमुखी में सपा का सिक्का

Mon, 08 Feb 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ कानपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
SP hold in block Pramukh
ब्लाक प्रमुख चुनाव में नगर और देहात जनपद की कुल 20 सीटों पर बागियों के विरोध के बावजूद समाजवादी पार्टी ने 14 सीटों पर विजय हासिल की। नगर में समाजवादी पार्टी को छह सीटों पर और देहात जनपद में आठ सीटों पर जीत मिली।
विज्ञापन


नौ सीटों पर सपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध जीते। चार सीटों पर बागियों ने सपा प्रत्याशियों को धूल चटाई जबकि दो सीट पर बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। देहात जिले में 10 सीटों में से सात प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन


तीन सीटों अकबरपुर, मैथा और संदलपुर ब्लाक में चुनाव हुआ जिसमें अकबरपुर में सपा, मैथा में सपा की बागी और संदलपुर में भी सपा की बागी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। सबसे ज्यादा तनातनी भीतरगांव, बिधनू और मैथा ब्लाक में रही। नामांकन के दिन जिस तरह से राजनीतिक दलों के बीच मारामारी हुई थी, मतदान के दिन वैसा नहीं हुआ। चौबेपुर में सबसे ज्यादा अंतर से जीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर सपा प्रत्याशी को 63 और बागी प्रत्याशी को मात्र पांच वोट हासिल हुए। इसी तरह बिधनू में हार का अंतर तो कम रहा, लेकिन 14 वोट अवैध हो गए। निर्विरोध जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों को शनिवार को ही प्रमाणपत्र दे दिया था। बाकी प्रत्याशियों को रविवार को मतगणना के थोड़ी देर बाद प्रणाम पत्र दिया गया। बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के अन्य हिस्से में भी सपा का सिक्का चला।    
पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी दलों का सूपड़ा

साफ कर दिया। रविवार को हुए चुनाव में बांदा में सपा ने छह और सीटें जीत लीं। एक सीट भाजपा को मिली। सपा सुप्रीमो के गृह जिले इटावा में पार्टी ने सभी आठों सीटों पर जीत दर्ज की। फर्रुखाबाद के सात ब्लॉकों में सपा और एक पर निर्दलीय जीता।

मोहम्मदाबाद में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री और सपा प्रत्याशी मोनिका यादव निर्दलीय प्रत्याशी से हार गईं। मतदान के बाद मोहम्मदाबाद में प्रत्याशियों के समर्थकों में हाथापाई हो गई। इसी दौरान संकिसा रोड पर किसी ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों को खदेड़ दिया।

उधर हरदोई के पाली में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद छींटाकशी को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में लात-घूसें और कुर्सियां चलने के बाद फायरिंग भी हुई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। उन्नाव में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में 11 सीटों में पांच पर सपा ने अपना परचम लहराया।


दो सीटों पर बसपा प्रत्याशियों ने बाजी मारी, जबकि शेष चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। फतेहपुर में ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में सपा के 11 प्रत्याशी विजयी हुए, जबकि भाजपा का एक और एक निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed