फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP family gathered at PDA Roza Iftar Shyamlal Pal said BJP is insulting the great men of PDA

Kanpur: पीडीए रोजा इफ्तार में जुटा सपा का कुनबा, श्यामलाल पाल बोले- PDA के महापुरुषों का अपमान कर रही है भाजपा

Wed, 26 Mar 2025 02:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Mar 2025 02:38 PM IST
सार

Kanpur News: सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा पीडीए के महापुरुषों का अपमान कर रही है। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग नफरती बातें कर रह हैं। पीडीए के लोगों को भयभीत किया जा रहा है।

विज्ञापन
SP family gathered at PDA Roza Iftar Shyamlal Pal said BJP is insulting the great men of PDA
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, डॉ इमरान व अन्य पीडीए नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में समाजवादी पार्टी के पीडीए रोजा इफ्तार में पार्टी का पूरा कुनबा जुट गया। सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान की ओर से श्यामनगर में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रोजा इफ्तार सामाजिक भाईचारे का विशेष आयोजन होता है। यह गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करते हैं। इस मौके पर देश और समाज में भाईचारा, शांति, खुशहाली की दुआ की गई। ऑल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल के महासचिव हाजी मो. सलीस ने कहा कि रमजान आध्यात्मिक पर्व है।

विज्ञापन

रोजा रखकर वंचित वर्ग की तकलीफ से दो-चार होता है। रोजा इफ्तार के बाद लॉन में रोजेदारों ने मगरिब की नमाज अदा की। इसके बाद दुआ में सभी ने शिरकत की। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी, मजदूर सभा के धनिकलाल श्रमिक, देहात अध्यक्ष अरुण राजा, ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला, महानगर अध्यक्ष फजल महमूद आदि रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक मिश्रा, नौशाद आलम भी मौजूद रहे। आयोजन में मुन्ना बरकाती, नफीस अंसारी, अहसन आशू, अभिषेक सिंह, सौरभ सिंह, वसीम गाजी, नसीम गाजी, शाहिद सलमान, कासिम की मुख्य सहभागिता रही।

विज्ञापन

पीडीए के महापुरुषों का अपमान कर रही भाजपा
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा पीडीए के महापुरुषों का अपमान कर रही है। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग नफरती बातें कर रह हैं। पीडीए के लोगों को भयभीत किया जा रहा है। औरंगजेब के सवाल पर उन्होंने जो ऐसी बाते कर रहे हैं, वे यह भी तो बताएं औरंगजेब के सेनापति कौन रहे हैं? शिवाजी के खिलाफ कौन सेनापति लड़ने के लिए गया था?

भाजपा सरकार की कथनी-करनी में फर्क
प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को यहां श्यामनगर में डॉ. इमरान की ओर से आयोजित पीडीए रोजा इफ्तार में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में नजारा बदला रहेगा। पीडीए जनचर्चा अभियान तेजी पर है। भाजपा सरकार की कथनी-करनी में उन्होंने फर्क बताया और कहा कि विकास हो रहा है लेकिन सड़कें गड्ढों से भरी हैं। किसान, बुनकर समेत सब परेशान है। दलितों पर अत्याचार हो रहा है। जाजमऊ गंगापुल पर सपा महानगर के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed