फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp bsp alliance is bad for bjp government

गठबंधन के ऐलान के बाद यहां पहली बार एक मंच पर नजर आए जो कभी थे 'धुर-विरोधी'

Sun, 13 Jan 2019 06:44 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Jan 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
sp bsp alliance is bad for bjp government
मायावती - अखिलेश

सपा और बसपा में गठबंधन का ऐलान होने के बाद धुर विरोधी लंबे समय के बाद एक मंच पर एक साथ नजर आए। इस दौरान सपा और बसपा के कार्यकर्त्ताओं में गजब का जोश देखते ही बन रहा था। 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन होने से दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रविवार को दोनों दलों के जिलाध्यक्षों ने प्रेसवार्ता कर कहा कि यह गठबंधन केंद्र की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेगा और प्रदेश में नहीं इबारत लिखेगा।
विज्ञापन


शहर के एक होटल में आयोजित वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ नफरत फैलाने की राजनीति की है। भाई से भाई को लड़ाने का काम किया है। ऐसी सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ सपा और बसपा ने गठबंधन किया है। गठबंधन प्रदेश में लोकसभा की सभी सीटों पर जीतेगा। केंद्र सरकार को पौने पांच साल और प्रदेश सरकार को दो साल होने वाले हैं। लेकिन बेरोजगारी दूर नहीं हुई। किसान के हालात बदतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सपा-बसपा गठबंधन पिछड़ों, दलितों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और व्यापारियों का गठबंधन है। यह देश और प्रदेश की दिशा और दशा बदलेगा।सपा के गृह जिले में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के असर पर उन्होंने कहा कि पार्टी सीट को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जहां तक मैनपुरी लोकसभा सीट से जुड़े जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की बात है तो पार्टी पहले ही कह चुकी है कि नेता जी मुलायम सिंह यादव के सामने प्रत्याशी खड़ा नहीं करेंगे। 

बसपा जिलाध्यक्ष वीपी सिंह ने कहा कि वर्तमान में देश और प्रदेश के जो हालात हैं उसके लिए सपा-बसपा गठबंधन जरूरी था। केंद्र व प्रदेश सरकार केवल जुमलेबाजी की बातें करती हैं। इससे जनता का भला नहीं होने वाला है। इस दौरान सपा एमएलसी राकेश यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की जनविरोधी सरकार ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटु, बसपा के वीरेंद्र सिंह यादव, वीरु भदौरिया, नरेंद्र जाटव आदि मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed