{"_id":"bb2bfb1d20b5efff15e39fd58e389311","slug":"south-africa-will-play-a-test-match-in-greenpark-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोटिज का शहर में होगा ‘टेस्ट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोटिज का शहर में होगा ‘टेस्ट’
अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 12 Jan 2015 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटेशन और तैयारियों को लेकर ग्रीनपार्क स्टेडियम को बीसीसीआई उपाध्यक्ष की हरी झंडी मिलने के बाद से शहर के क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित हैं। आईसीसी के तय कार्यक्रम की बात की जाए तो अगस्त में श्रीलंका तीन टेस्ट मैच खेलने भारत आ रही है जबकि अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका (प्रोटिज) का काफी लंबा भारत दौरा है। इस लिहाज से यूपीसीए को उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे का एक मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम को मिलेगा। मैच मिलने का दावा तो राजीव शुक्ला पहले ही कर चुके हैं। उन्होंने भी रोटेशन के हिसाब से दक्षिण अफ्रीका और भारत में बीच होने वाले टेस्ट सीरीज के मैच के लिए ग्रीनपार्क को फिट बताया है। दक्षिण अफ्रीका के साथ भारतचार टेस्ट, पांच वनडे और दो टी-20 मैच खेलेगा।
प्रदेश के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ग्रीनपार्क में 27 नवंबर 2013 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ है। इसके पीछे बीसीसीआई तर्क देता रहा कि खिलाड़ियों को यहां के ड्रेसिंग रूम को लेकर समस्या है। वहीं स्टेडियम की क्षमता भी काफी कम है। यह शिकायत दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने स्टेडियम में काफी रकम खर्च की है। जल्द ही प्लेयर्स पवेलियन और ड्रेसिंग रूम के साथ ही मुख्यमंत्री और बीसीसीआई अधिकारियों के केबिन भी बनेंगे। इसके लिए कुल बजट 35.31 करोड़ रुपये में से सीएम अखिलेश यादव ने 15 करोड़ रुपये पास कर दिए हैं। शेष रकम भी जल्द ही वित्त विभाग पास कर देगा। काम पूरा होने के बाद खिलाड़ियों की शिकायत भी दूर हो जाएगी। हालांकि इस कार्य में पांच से छह महीने लगेंगे और अधिकारियों की माने तो स्टेडियम जुलाई तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि श्रीलंका का दौरा अगस्त में होगा। उस समय शहर में बारिश होती है। इस लिहाज से अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज का एक मैच निश्चित तौर पर ग्रीनपार्क स्टेडियम को मिलेगा। रोटेशन के हिसाब से भी इस बार ग्रीनपार्क का टेस्ट मैच की मेजबानी का नंबर है।