फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Soon, 11 new pink autos will get permits to operate.

Kanpur News: जल्द 11 नए पिंक ऑटो चलाने का मिलेगा परमिट

Thu, 09 Oct 2025 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Soon, 11 new pink autos will get permits to operate.
कानपुर। मिशन शक्ति को बढ़ावा देने और कामकाजी महिलाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए परिवहन विभाग ने शहर में 11 पिंक ऑटो चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द ही आरटीओ विभाग के अफसर परमिट देने का प्रस्ताव तैयार कर शासन भेजेंगे। इसके साथ पांच साल से अधिक समय से परमिट का नवीनीकरण न कराने वाले 2870 वाहनों का परमिट निरस्त करने का निर्णय लिया गया। ये सब निर्णय बुधवार को मंडल के एक अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सामान्य परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में लिए गए।
विज्ञापन



बैठक में कोच एवं स्टेज कैरिज, माल वाहन परमिट, ऑटो-रिक्शा पंजीकरण और टैक्सी संचालन से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वाहन चालकों द्वारा शर्तों का उल्लंघन करने वाले छह वाहनों की परमिट निरस्त किया गया और 50 परमिटों को तीन माह के लिए निलंबित किया गया। पांच वाहनों को औरैया-घटियाघाट मार्ग पर फुटकर सवारी ढोने की अनुमति दी गई। कानपुर-उन्नाव मार्ग के बीच चल रहे ऑटो रिक्शा को परमिट देने पर सहमति बनीं। आरटीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी निर्णयों को शीघ्र लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed