फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sonu Sardar of Kanpur is the king of online betting market

ऑनलाइन सट्टा बाजार का किंग है कानपुर का सोनू सरदार, इस पार्टी का है करीबी, कई देशों में फैला है जाल

Sun, 13 Sep 2020 12:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 13 Sep 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sardar of Kanpur is the king of online betting market
पुलिस की गिरफ्त में आए सटोरियों ने उगले राज - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में ऑनलाइन सट्टा खेलते पकड़े गए सटोरियों ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम राज खोले हैं। सटोरियों का सरगना सोनू सरदार राजनीतिक संरक्षण से सट्टा किंग बना। कई अधिकारियों का भी उस पर हाथ है। एक विशेष पार्टी के नेता भी उसके कारखास हैं। पुलिस अब उसका इतिहास खंगाल रही है। सोनू कानपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन


पिछले एक दशक से जुआ-सट्टा खेलता और खिलवाता आ रहा है। कई सालों से जयपुर में है लेकिन उसका नेटवर्क आज भी यहां फैला हुआ है। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि उसकी लोकेशन जयपुर मेें मिली है। वहां की पुलिस से जानकारी साझा कर उसकी गिरफ्तारी को एक टीम लगाई है।
विज्ञापन


 

हवाला, नकली करेंसी का भी खेल
नेपाल की करेंसी बरामद होने से स्पष्ट हो गया है कि वहां के सटोरियों से भी गिरोह का संपर्क है। करेंसी इधर से उधर हो रही है। वहां के कसीनो में सोनू सरदार की गहरी पैठ है। अरबों रुपयों का सट्टा ऑनलाइन वहां हो रहा है। सट्टे की रकम हवाला के जरिये दी जाती है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरोह का नकली करेंसी से भी नाम जुड़ रहा है। पुलिस अब इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रही है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। मुंबई, राजस्थान, नेपाल, श्रीलंका आदि जगहों के बड़े सटोरिये सोनू सरदार व कानपुर में पकड़े गए सटोरियों के संपर्क में हैं।

हर महीने बदलता है सिम
एसपी साउथ ने बताया कि सोनू सरदार कई मोबाइल नंबर इस्तेमाल करता है। पकड़ा न जाए इसलिए वो नंबर लगभग हर महीने बदल देता है। ये नंबर भी प्री एक्टिवेटेड लेता है और फर्जी आईडी पर होते हैं। लोकेशन भी बदलता रहता है। इस बार पुलिस के पास पुख्ता साक्ष्य व जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed