{"_id":"60d1bd828ebc3e09ce56f026","slug":"song-was-playing-on-dj-at-night-then-police-came-and-caught-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 'आंटी पुलिस बुला लेगी तो यार तेरा कर लेगा हैंडल'... मना करने पर भी गाना बंद नहीं किया, पुलिस ने सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 'आंटी पुलिस बुला लेगी तो यार तेरा कर लेगा हैंडल'... मना करने पर भी गाना बंद नहीं किया, पुलिस ने सिखाया सबक
Tue, 22 Jun 2021 04:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 22 Jun 2021 04:10 PM IST
सार
कानपुर में गश्त पर निकली पुलिस को सोमवार देर रात एक मकान से तेज आवाज में गाने बजते सुनाई दिए। पुलिस ने रात्रि का समय, कोरोना गाइडलाइन व उच्चतम न्यायालय का नियम बताते हुए साउंड बंद करने को कहा। इस पर साउंड बंद कर दिया गया। पुलिस के जाते ही दस मिनट बाद फिर उसी तेजी में साउंड बजने लगा।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आंटी पुलिस बुला लेगी तो यार तेरा कर लेगा हैंडल, पार्टी यूं ही चलेगी... इन्हीं गानों पर मस्ती कर रहे लोगों को पुलिस ने सबक सिखाया। कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन में सोमवार देर रात गश्त पर निकली पुलिस को रात 11.30 बजे एक मकान से तेज आवाज में गाने बजते सुनाई दिए।
विज्ञापन
मकान संतोष पासवान व वीरू पासवान का था। पुलिस ने रात्रि का समय, कोरोना गाइडलाइन व उच्चतम न्यायालय का नियम बताते हुए साउंड बंद करने को कहा। इस पर साउंड बंद कर दिया गया। पुलिस के जाते ही दस मिनट बाद फिर उसी तेजी में साउंड बजने लगा। इस पर किसी ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
वापस लौटी पुलिस को शिकायत सही मिली। इसपर पुलिस ने सबक सिखाने में देर न करते हुए साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया और संतोष पासवान व वीरू पासवान को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों पर धारा 15 ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन