{"_id":"61c869dd347b747ad05835a2","slug":"song-aayenge-phir-yogi-was-playing-in-the-campaign-vehicle-of-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: सपा के प्रचार वाहन ने छुड़ा दी सबकी हंसी, बज रहा था ‘आएंगे फिर योगी...’ का गीत, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: सपा के प्रचार वाहन ने छुड़ा दी सबकी हंसी, बज रहा था ‘आएंगे फिर योगी...’ का गीत, वीडियो वायरल
Sun, 26 Dec 2021 06:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
सपा का प्रचार वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में बिधूना विधानसभा रविवार को राहगीरों की उस समय हंसी छूट गई, जब सपा के प्रचार वाहन से ‘आएंगे फिर योगी...’ का गीत बजता सुनाई दिया। विधानसभा क्षेत्र में सपा का प्रचार-प्रसार कर रहे वाहन में ‘आएंगे फिर योगी...’ का गीत सुनकर सपाइयों के चेहरे का भी भाव बदल गया और स्पीकर बंद कराए। लेकिन, इससे पहले कुछ राहगीरों ने प्रचार वाहन का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
अमर उजाला डॉट काम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सपा नेताओं ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने व जबरन भाजपा के प्रचार के लिए गीत बजवाने का आरोप लगाकर एरवाकटरा थाने में तहरीर दी है। बिधूना विधानसभा क्षेत्र में शनिवार की शाम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो वाला बैनर से पटा प्रचार वाहन घूम रहा था।
वाहन में विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में संभावित दावेदारी कर रहे डा. नवल किशोर शाक्य का फोटो भी बैनर में था। इस बीच प्रचार वाहन से सपा के गीत बजते हुए अचानक ‘आएंगे फिर योगी...’ का गीत चालू हो गया। पहले तो किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन फिर लोगों की हंसी छूट गई।
विज्ञापन
राहगीर भी एक बारगी रुककर हंसने लगे और कुछ ने सपा के प्रचार वाहन से भाजपा के प्रचार वाला आएंगे फिर योगी गीत के साथ वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला डॉट काम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसकी जानकारी होते ही सपाई प्रचार वाहन के पास पहंचे तो गीत सुनकर उनके चेहरे को हाव भाव बदल गए और आनन फानन साउंड सिस्टम का स्पीकर बंद कराया।
पूरे मसले की जानकारी होते ही विधानसभा क्षेत्र कार्यालय प्रभारी व क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखूपुर एरवाकटरा राहुल सविता कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि गाना बंद कराने पर कुछ अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
प्रचार वाहन चालक से भी अभद्रता की गई और जबरन भाजपा के प्रचार वाला गीत बजवाया। थाना प्रभारी रामसहाय पटेल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी।