फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Son Umar said after meeting Mukhtar Ansari in jail

जेल में मुख्तार अंसारी से मिलने के बाद बोला बेटा उमर

Sun, 17 Apr 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Son Umar said after meeting Mukhtar Ansari in jail
बांदा। मंडल कारागार में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा है कि उसके पिता को जेल में अभी भी जान का खतरा बरकरार है। योगी सरकार की ओर से उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाए जाने के सवाल पर कहा कि यह सिर्फ परेशान करने की गरज से किया जा रहा है। इससे वह टूटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

रविवार को उमर अंसारी दोपहर करीब 12 बजे जेल परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने मुलाकात के लिए परची बनवाई। कोरोना टीके के प्रमाण पत्र देखा गया। इसके बाद उन्हें मुलाकात की अनुमति मिली। जेल में वह लगभग दो घंटे पिता मुख्तार के साथ रहे। बाहर निकलने पर मीडिया को बताया कि स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में बातचीत हुई। यह फिर दोहराया कि जेल में उनके पिता को जान का खतरा बरकरार है। यह भी बताया कि योगी सरकार द्वारा की जा रही गैर कानूनी कार्रवाई पर भी चर्चा हुई। बताया कि उसके पिता का स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है। इसीलिए परिवार का कोई सदस्य हर हफ्ते उनकी खैर-खैरियत लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed