फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   son kills father in shivrajpur

कानपुर: नशेबाज बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, मां गंभीर, हत्यारोपी फरार

Sun, 15 Aug 2021 01:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Aug 2021 01:08 AM IST
सार

एसओ कौशलेंद्र सिंह ने घायल शिवकली को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी विजय नारायण मौके से भाग गया। पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी नहीं मिली है।

विज्ञापन
son kills father in shivrajpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिल्हौर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरी पुरवा गांव में एक नशेबाज बेटे ने चारपाई पर लेटे बुजुर्ग माता-पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां बुरी तरह लहूलुहान हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद नशेबाज पुत्र मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा है। जानकारी के अनुसार, शिवराजपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरी पुरवा गांव निवासी मेवालाल (80) अपनी पत्नी शिव कली (75) के संग रहते थे। मेवा लाल के तीन पुत्र हरिनारायण, जयनारायण और विजय नारायण में से हरि नारायण और विजय नारायण की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि सबसे छोटा पुत्र विजय नारायण बुजुर्ग दंपती के साथ रहता है।
विज्ञापन


अविवाहित विजय नारायण नशे का लती है और आएदिन नशे की हालत में माता-पिता और भाई जयनारायण की विधवा पत्नी के संग वाद-विवाद करता है। पड़ोसियों के मुताबिक शनिवार देर शाम करीब नौ बजे भी नशे की हालत में विजय नारायण घर पहुंचा और चारपाई पर लेटे पिता मेवा लाल और मां से शराब पीकर पर टोक दिया, जिससे वह उनसे विवाद करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक बुजुर्ग माता-पिता कुछ समझ पाते तब तक विजय ने दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मेवा लाल के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिव कली गंभीर रूप से घायल हो गईं।


सूचना पर पहुंचे एसओ कौशलेंद्र सिंह ने घायल शिवकली को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी विजय नारायण मौके से भाग गया। पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी नहीं मिली है। खबर लिखे जाने तक नशेबाज विजय नारायण की तलाश गांव के आसपास की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed