{"_id":"5d3c6b878ebc3e6cc5783acc","slug":"son-crosses-37-lakhs-rupees-from-duplicate-sim-by-net-banking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डुप्लीकेट सिम से बेटे ने पार किए 37 लाख, पिता ने बताया कानपुर निवासी दो युवकों के कब्जे में है पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुप्लीकेट सिम से बेटे ने पार किए 37 लाख, पिता ने बताया कानपुर निवासी दो युवकों के कब्जे में है पुत्र
Sat, 27 Jul 2019 08:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 27 Jul 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे ने ही डुप्लीकेट सिम निकलवाकर नेट बैंकिंग के माध्यम से पिता के खाते से 36 लाख 81 हजार रुपये पार कर दिए। इसमें कानपुर निवासी युवक समेत तीन लोगों का भी हाथ बताया गया है। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दिबियापुर थाने में दर्ज कराई है।
विजय शर्मा पुत्र सोमदेव शर्मा निवासी इंद्रानगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका छोटा बेटा शशांक शर्मा उर्फ छोटू सितंबर 2018 से नौकरी करने की बात कहकर घर से कानपुर गया था। जनवरी 2019 में उसका घर पर आना-जाना कम हो गया। इस बीच उन्हें बैंक आफ बड़ौदा से किसी वजह से एफडी तुड़वाने जाना पड़ा।

यहां बैंक मैनेजर ने बताया कि 32 लाख रुपये की सभी एफडी फर्जी हैं। एसबीआई एनटीपीसी के अकाउंट से कराई गई चार लाख 81 हजार की एफडी भी फर्जी निकली। दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शशांक ने उनके मोबाइल नंबर की डुप्लीकेट सिम निकलवाकर नेट बैंकिंग से अपने विभिन्न खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए हैं।
आरोप लगाया कि कानपुर में नौबस्ता आवास विकास में केपी स्कूल के पास रहने वाले सोनू किन्नर ने अपने छोटे भाई रोहित राहुल के साथ मिलकर साजिश के तहत रुपये ट्रांसफर करा लिए हैं। आरोप लगाया कि ये लोग शशांक को नशे में रखते हैं।

तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें अपने बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि इस बीच घर से गहने जेवर भी गायब हुए। इनमें भी शशांक का ही हाथ है। शशांक के फोन से लगातार उनके मोबाइल पर फोन आता है।
इसमें सोनू किन्नर ने शशांक को वापस न करने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66, आईपीसी की धारा 471, 468, 467 एवं 120 बी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसमें सोनू किन्नर ने शशांक को वापस न करने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66, आईपीसी की धारा 471, 468, 467 एवं 120 बी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।