{"_id":"5bf40de8bdec2269bf7d85b9","slug":"son-brutally-murdered-father-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता ने बेटे के थप्पड़ मारे तो उसने उतार दिया मौत के घाट, गर्दन पर एक के बाद एक किए कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने बेटे के थप्पड़ मारे तो उसने उतार दिया मौत के घाट, गर्दन पर एक के बाद एक किए कई वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 21 Nov 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक, ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फसल काटते समय पिता ने नाराज होकर बेटे के कई थप्पड़ मार दिए थे। इसी से नाराज होकर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जंवर में खेत में ज्वार की फसल काटने के दौरान पुत्र ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम जंवर निवासी रामचंद्र (55) पुत्र छोटेलाल ने गांव निवासी शिवकुमार पुत्र लल्लन का खेत बंटाई पर लिया था। रामचंद्र मंगलवार सुबह खेत में तैयार ज्वार की फसल काट रहा था। इसी दौरान उसका पुत्र बिजनेश (28) भी खेत पहुंचा और फसल काटने लगा। तभी दोनों के बीच विवाद हुआ और नाराज बिजनेश ने धारदार हथियार से पिता रामचंद्र की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर ही रामचंद्र की मौत हो गई।

...इसके कारण वह अवसाद में रहता है
घटना के बाद बिजनेश को आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी रामचंद्र के परिजनों और संडीला के प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव को दी। ग्रामीणों ने हत्यारोपी बिजनेश को पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के दूसरे पुत्र रमेश की तहरीर पर पुलिस ने बिजनेश के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
रमेश ने बताया कि बिजनेश और उसके पिता रामचंद्र के बीच कोई विवाद नहीं था। पुलिस हिरासत में बिजनेश ने बताया कि खेत में ज्वार काटते समय पिता ने नाराज होकर उसके कई थप्पड़ मार दिए थे। इसलिए उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
प्रधानपति रामनरेश की मानें तो बिजनेश मानसिक रूप से बीमार है। उसकी शादी नहीं हुई है। इसके कारण वह अवसाद में रहता है। सीओ नागेश मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।