{"_id":"3f003a7ad60420fc26931a83e301f9ac","slug":"son-and-mother-in-law-are-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद और सास को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद और सास को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 17 Sep 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
बुधवार रात मायके वालों ने ससुराल वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पति और सास को बंधक भी बना लिया। बाद में पुलिस ने लाठी पटक कर लोगों को शांत कराया।
कल्याणपुर निवासी अयोध्या प्रसाद ने तीन साल पहले बेटी आशा (22) का विवाह उत्तरीपुरा राणे गांव बिल्हौर निवासी रामसेवक की बेटे धर्मेन्द्र से किया था। लड़की की मां का आरोप है कि दामाद रोज शराब पीकर बेटी को पीटता है।
बुधवार रात उन्हें बेटी आशा के जलने की सूचना दी गई और बताया कि वह हैलट में भर्ती है। इस पर आशा की मां सियादुलारी, पिता अयोध्या प्रसाद, भाई जितेंद्र, धर्मेंद्र, चाचा गिरीश सहित मोहल्ले के करीब 50 लोग हैलट इमरजेंसी वार्ड पहुंच गए और सास, दामाद सहित अन्य ससुरालियों को पीटना शुरू कर दिया। मां ने बताया कि आशा के दो साल के बेटे को भी गायब कर दिया गया है। देर रात तक उसका पता नहीं चला।
मारपीट से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई लेकिन सूचना के बाद भी काफी देर कर पुलिस नहीं आई। बाद में हैलट चौकी इंचार्ज ने लाठी पटकी। स्वरूप नगर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।