{"_id":"5ecd69628ebc3e90941e5603","slug":"some-body-eat-poori-pichakle-some-body-eat-only-biscuit-city-news-knp562185723","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी को सूखी पूड़ी-अचार, कोई पाया बिस्कुट-नमकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी को सूखी पूड़ी-अचार, कोई पाया बिस्कुट-नमकीन
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के भूखे-प्यासे यात्रियों को मंगलवार को लंच पैकेट में सूखी पुड़ियां मिलीं। गुजरात से आने वाले श्रमिकों ने बताया कि रास्ते में केवल टूंडला स्टेशन पर पानी और बिस्कुट का पैकेट मिला। जबकि मुंबई से जौनपुर जा रही ट्रेन के यात्रियों का कहना था कि कोच में पानी तक नहीं है। टॉयलेट भी काफी गंदा है। कई यात्रियों ने बताया कि पूरे रास्ते में कहीं भी खाना नहीं मिला। चिप्स, मठरी और पानी की बोतल के सहारे यहां तक पहुंचे हैं।
हर स्टेशन पर पानी की शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई। इन ट्रेनों में सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ीं। एक-एक सीट पर तीन से चार लोग सवार मिले। उधर, मौके पर मौजूद रेलवे के अधिकारियों से जब लंच पैकेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गर्मियों में सब्जी खराब हो जाती है। इसीलिए सूखा आइटम दिया जा रहा है।
वेंडरों ने यात्री को पीटा
कानपुर। मुंबई से जौनपुर जा रही ट्रेन जैसे ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर रुकी यात्री कैंटीन में सामान लेने के लिए टूट पड़े। इसी बीच कुछ यात्री वेंडर की दूध व पानी की बोतलें लेकर भागने लगे। इस पर वेंडरों ने मिलकर एक यात्री नरेंद्र को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। उसके कपड़े तक फाड़ दिए। आरपीएफ के जवानों ने युवक को वेंडरों से छुड़ाकर ट्रेन में बैठाया।