फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   soldier suicide in farrukhabad

असम राइफल्स के एक सैनिक ने फांसी लागकर दी जान, छह माह से नहीं जा रहा था नौकरी पर

Tue, 09 Apr 2019 07:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Apr 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
soldier suicide in farrukhabad
आत्महत्या
फर्रूखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मोती में असम राइफल्स के एक सैनिक ने फांसी लागकर जान दे दी। बताया गया कि सैनिक शराब पीने का आदी था। नौकरी पर नहीं जाने से तनाव में रहता था। ग्राम पंचायत कटिन्ना मानिकपुर के मजरा नगला मोती निवासी विनीत कुमार यादव(30) पुत्र मुनीम सिंह यादव असम राइफल्स में आरक्षी था। उसकी असम में तैनाती थी।
विज्ञापन


पिछले छह माह से वह ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। दो दिन पूर्व वह कहीं गया था। वहां से सोमवार सुबह करीब दस बजे घर पहुंचा। उस समय पर परिजन खेत पर गेहूं काटने गए थे। शाम को जब वह वापस आए तब विनीत का कमरा बंद था। परिजनों ने आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने दरवाजे से झांक कर देखा तो वह छत में लगे कुंडे से साड़ी के फंदे से लटक रहा था। 
विज्ञापन

 

Trending Videos

सैनिक का शव देख घर में मच गया कोहराम

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतार लिया। परिजनों ने रिश्तेदारियों में रात को ही सूचना देे दी। पर पुलिस को मंगलवार सुबह जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। विनीत की पत्नी कंचन, बेटा अर्पिता(5) व बेटा प्रतीक(3) है। कंचन अपने मायके गई थी। जानकारी मिलने पर वह बच्चों के साथ घर पहुंच गई। 

मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक छोटा भाई पुनीत है। पिता मुनीम सिंह यादव खेती करते हैं। मदनपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि विनीत शराब पीने का आदी था। इसके चलते ही वह नौकरी पर नहीं जाता था। इससे ही वह तनाव में रहता था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed