फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Soldier's death in road accident

छुट्टी पर आए सैनिक की सड़क हादसे में मौत, बाइक पर बैठा साथी घायल

Mon, 19 Nov 2018 09:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Nov 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
Soldier's death in road accident
रोते-बिलखते परिजन, मृतक फौजी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में छुट्टी पर घर आए सैनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर सवार उसका दूसरा साथी घायल हो गया। मृतक की जेब में रखे 10 हजार रुपये भी पार हो गए। युवा फौजी की मौत पर परिजनों के साथ गांव में भी शोक छा गया। घरों में चूल्हे नहीं जले। दोनों ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


फतेहगंज थाना क्षेत्र के डाडिन पुरवा गांव निवासी ब्रजभान (24) पुत्र मइयादीन वर्ष 2014 में फौज में भर्ती हुआ था। इस समय वह बबीना (झांसी) कैंट में तैनात था। 13 नवंबर को एक माह की छुट्टी लेकर घर आया  था। यहां उसकी पत्नी ने शिशु को जन्म दिया है। रविवार को वह बाइक से अतर्रा आया था। साथ में उसका साथी संजय वर्मा (20) पुत्र कमलेश निवासी मुखिया पुरवा भी थे।
विज्ञापन


देर शाम दोनों बाइक से वापस गांव जा रहे थे। तभी तरसूमा-तमरार गांवों के पास सामने से आ रहे बालू भरे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि फौजी ब्रजभान की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। संजय घायल हो गया। उसका इलाज अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता ने ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मारने की तहरीर दी है

Soldier's death in road accident
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी-100 ने ब्रजभान का शव और घायल संजय को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। सोमवार को बांदा में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उधर, बदौसा थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि मृतक के पिता मइयादीन ने ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मारने की तहरीर दी है।

 परिजनों ने बताया कि पत्नी के इलाज के लिए ब्रजभान ने बदौसा में किसी से 10 हजार रुपये लिए थे। लेकिन घटना के बाद उसकी जेब में मात्र 50 रुपये मिले। एंबुलेंस कर्मियों पर भी शंका जताई। ब्रजभान की शादी दो साल पहले सतना में हुई थी। घर में मात्र दो बीघा जमीन है। मां कल्ली देवी और छोटे भाई ब्रजकिशोर सहित पिता हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed