फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Soldier accused of collusion with criminals in Kanpur, investigation against Inspector

Kanpur: अपराधियों से सांठगांठ में सिपाही पर गाज, दरोगा के खिलाफ भी जांच, हैकर के कारखास पर कार्रवाई नहीं

Sun, 13 Nov 2022 04:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Nov 2022 04:00 PM IST
सार

ज्वाइंट सीपी ने चमनगंज थाने में तैनात सिपाही सारिक और एक दरोगा की गोपनीय जांच बैठाई थी।मामले में शुरुआती जांच के बाद सिपाही लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, दरोगा पर अभी भी कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
Soldier accused of collusion with criminals in Kanpur, investigation against Inspector
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में अपराधियों से सांठगांठ में चमनगंज थाने में तैनात एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने कार्रवाई की। थाने के एक दरोगा के खिलाफ भी जांच चल रही है।  सिपाही सारिक व एक दरोगा की गोपनीय शिकायत उच्चाधिकारियों से हुई।

विज्ञापन

इसमें आरोप लगा था कि इन दोनों के संपर्क कई अपराधियों से है। अन्य आरोप भी लगाए गए थे। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच डीसीपी पश्चिम को सौंपी थी। शुरुआती जांच के बाद सिपाही सारिक को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

दरोगा के खिलाफ जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद उस पर कार्रवाई होगी। नई सड़क हिंसा की वसूली में भी इस दरोगा का नाम सामने आया था। सूत्रों के अनुसार, दरोगा का नाम कई और मामलों में भी आया है। इनकी भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हैकर के कारखास सिपाही पर अब तक कार्रवाई नहीं
कुछ दिन पहले सिपाही प्रबल प्रताप सिंह व एटीएम हैकर कमलकांत की बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इसमें वह लेनदेन की बातचीत कर रहा था। दरअसल, सिपाही उसको ब्याज पर रकम देता था। पुलिस की शह भी उसे मिलती थी। इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed