फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Solar plant 121 units on the first day

सोलर प्लांटः पहले दिन 121 यूनिट बिजली

Sun, 14 Feb 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 14 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Solar plant 121 units on the first day

केस्को के सिविल लाइंस मुख्यालय में 40 किलोवाट रूफ टॉप सोलर प्लांट शनिवार सुबह चालू हो गया। पहले दिन 121 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ। इसका केस्को मुख्यालय ने उपयोग किया।

विज्ञापन


इस पैनल के चालू होने से रोजाना केस्को बिल्डिंग की आधी बिजली बचेगी। आम तौर पर रोजाना यहां 250 से 300 यूनिट बिजली की खपत होती है।

पैनल को नेट मीटर लगाकर ग्रिड से जोड़ दिया गया। छुट्टी के दिन ज्यादा बिजली की खपत न होने से बिजली ग्रिड को लौट जाएगी। बीती 8 फरवरी को केस्को के गंगा बैराज सबस्टेशन में एक किलोवाट और ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क सबस्टेशन में दो किलोवाट का पैनल लग चुका है। केस्को कुल 200 किलोवाट सोलर एनर्जी का उपयोग करेगा।
विज्ञापन


इसमें 40-40 केवी केस्को मुख्यालय, परेड बिजलीघर, 46 कैश काउंटर सबस्टेशन में दो-दो किलोवाट, 29 कैशलेस सेंटरों पर एक -एक किलोवाट के सोलर प्लांट लगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन एवं नोडल अधिकारी आरके सिंह ने बताया पहले दिन 121 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ है। रविवार को 150 यूनिट बिजली उत्पादन की उम्मीद है। अगले सप्ताह परेड बिजलीघर का सोलर पैनल शुरू हो जाएगा। अगले चरण में साउथ के दो सबस्टेशनों में सोलर पैनल शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed