फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   solar lamp

आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं, छह दिन में कमाए 50 हजार

Sat, 13 Mar 2021 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
solar lamp
सोलर लैंप की असेंबलिंग करतीं समूह की महिलाएं। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। प्रेरणा ओजस के तहत समूह की महिलाओं ने महज छह दिन में दो हजार स्टडी सोलर लैंप निर्मित की। खास बात यह है कि अब तक सभी लैंप को दो लाख रुपये में बेचा जा चुका है। समूह की महिलाओं ने 50 हजार रुपये की आमदनी की है।
विज्ञापन

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रेरणा ओजस कार्यक्रम के तहत मैथा के टोडरपुर व डेरापुर के परौंख गांव में लघु इकाई स्थापित की गई थी। साक्षात्कार के बाद जिले से समूह की 70 महिलाओं को कार्यक्रम में जोड़ा गया। उन्हें सोलर लैंप निर्मित करने का प्रशिक्षण दिया गया। छह मार्च को प्रशिक्षण खत्म होने के बाद महिलाओं ने दो हजार सोलर लैंप को निर्मित किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने सभी लैंप को सौ रुपये प्रति लैंप के हिसाब से दो लाख रुपये की बिक्री भी कर ली। इसमें निर्मित करने वाली महिलाओं को 12 व बेचने वाली महिलाओं को 15 रुपये प्रति लैंप की बचत हुई। प्रेरणा ओजस के सीईओ शैलेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जिले के अलग-अलग परिषदीय स्कूलों में स्टडी लैंप का वितरण किया जा रहा है। अब दो हजार लैंप बेची जा चुकी है। जिससे समूह की महिलाओं को 50 हजार रुपये की बचत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरणा जिला बनाने की कवायद तेज
कानपुर देहात। प्रेरणा जिला बनाने की कवायद सीडीओ सौम्या पांडेय ने शुरू कर दी है। ब्लॉक, तहसील सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में प्रेरणा कैंटीन खोली जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों को खाने के लिए भटकना नहीं पडे़गा और महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

प्रेरणा जनपद बनाने के लिए सरकारी कार्यालयों में प्रेरणा कैंटीन खोली जाएंगी। इसकी जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएगी। सबसे पहले एक जनवरी को विकास भवन में प्रेरणा कैंटीन खोली गई। जिले के तीन ब्लॉक अमरौधा, राजपुर, मलासा में प्रेरणा कैंटीन स्थापित कर दी गई है। शनिवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व सीडीओ सौम्या पांडेय वर्चअल माध्यम से शुभारंभ किया जाएगा। सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि जिले को प्रेरणा जनपद बनाने का उद्देश्य है। जिसके तहत महिलाओं को सशक्त बनाकर रोजगार दिया जाएगा। तीन और ब्लॉक में कैंटीन खोली गई हैं। जल्द सभी ब्लॉक व तहसीलों में कैंटीन खेलने का प्लान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed