{"_id":"5ec9758b8ebc3e90591e5225","slug":"sodashi-sanskar-of-panki-bade-mahant-ramakant-baba-done-city-news-knp561712823","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मलीन रमाकांत बाबा का षोडशी संस्कार संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मलीन रमाकांत बाबा का षोडशी संस्कार संपन्न
विज्ञापन
पनकी मंदिर में ब्रह्मलीन बाबा रमाकांत दास के षोडसी संस्कार पर तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित करते म?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनकी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के बड़े महंत ब्रह्मलीन रमाकांत बाबा का षोडशी संस्कार शनिवार को मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। दोपहर 12 बजे संस्कार में भाग लेने 16 संत पहुंचे। सभी संतों को टीका श्री बालाजी मंदिर कमेटी, रूमा के संतोष अग्रवाल ने किया। इस मौके पर संतों को माला, कमंडल, आसन, बर्तन, मेवा समेत दक्षिणा आदि दी गई। इस दौरान पनकी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर जितेंद्र दास, बालक दास, सुरेश दास, कृष्णदास व राजीव शुक्ला मौजूद रहे। वहीं मंदिर में सुबह से ही एसीएम, सीओ और पुलिस फोर्स तैनात रही।
इन 16 संतों ने लिया भाग
राम धाम के महामंडलेश्वर अवध किशोर महाराज, मुनिशा आश्रम जूही के जगतगुरु शंकराचार्य मुनीशा महाराज की जगह प्रकाशानंद, आनंदेश्वर मंदिर के महंत रमेश पुरी, दंडी मठ नवाबगंज के उदितानंद ब्रह्मचारी, गौरयापुर, कानपुर देहात के महंत, परमट के चेतन गिरी, बड़ा हनुमान मंदिर सरसैया घाट के गोविंद दास, सरसैया घाट राम मंदिर के गोविंददास, शास्त्री नगर के बालक दास, छोटा राम मंदिर बिठूर के गिरिवर दास, लव कुश स्थान बिठूर के राम हृदय दास, राम मंदिर नयागंज बिठूर के राम गोपाल दास, सिद्धनाथ मंदिर जाजमऊ के अरुण पुरी बाल चैतन्य महाराज, आटा कानपुर देहात के महंत बालाजी, जितेंद्रिय स्वामी व दंडी आश्रम नवाबगंज के भवानंद महाराज।