{"_id":"a4a5029786fb847e595eaa001fc57fd9","slug":"socialist-pension-three-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन अब तीन महीने में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन अब तीन महीने में
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 29 Jun 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन में घपले को देखते हुए शासन ने अब पेंशन की राशि तीन महीने में एक बार भेजने का फैसला लिया है। अभी तक छह महीने की पेंशन राशि एक साथ लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही थी। एक महीने की पेंशन राशि पांच सौ रुपये है।
समाजवादी पेंशन योजना में चौथी बार किए जा रहे सत्यापन में लगातार निकल रही अपात्रों की संख्या से अब सरकार की भी किरकिरी होने लगी है। सत्यापन में पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में अपात्र सामने आ रहे हैं। सत्यापन की फाइनल रिपोर्ट अभी आना बाकी है। अकेले कानपुर की बात करें तो कुल 81 हजार लोगों को इस पेंशन योजना में पात्र चुना गया था, जिसमें अभी तक करीब 20 प्रतिशत अपात्र निकल चुके हैं।
इसमें करोड़ों की पेंश्ान राशि लोगों के खाते में भेजी जा चुकी है। अगली किश्त भेजने से पहले शासन ने सतर्कता बरतते हुए पेंशन राशि भेजने का समय कम कर दिया है। इस व्यवस्था के तहत अब एक बार में एक लाभार्थी के खाते में तीन महीने के हिसाब से सिर्फ 1500 रुपये ही जा सकेंगे। इससे पहले छह महीने के हिसाब से एक साथ तीन-तीन हजार की राशि दो बार खाते में भेजी जा चुकी है।