{"_id":"5bb0706d867a557ff747f169","slug":"social-media-reaction-about-lucknow-shootout-incident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ शूटआउट को लेकर सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस की कुछ इस कदर हो रही आलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ शूटआउट को लेकर सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस की कुछ इस कदर हो रही आलोचना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 30 Sep 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
विवेक तिवारी हत्याकांड को लेकर देशभर में गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की राजधानी लखनऊ में एप्पल के सेल्स मैनेजर की पुलिस फायरिंग से मौत के बाद सोशल मीडिया पर वर्दीवालों की खूब आलोचनाएं हो रही हैं। कानपुर शहर के लोग सोशल प्लेटफार्म पर इस घटना को कड़ी निंदा कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ में शनिवार तड़के एक सिपाही की गोली से 38 साल के विवेक तिवारी की पर मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने शख्स को गोली इसलिए मारी क्योंकि पुलिस चेकिंग के दौरान उसने अपनी एसयूवी कार रोकने से पर इनकार कर दिया था।
पूनम चंद्रा ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा- लखनऊ में बेकसूर की हत्या पुलिस कर्मी द्वारा । आज का हेड लाइन इसलिए बना क्योंकि मामला लखनऊ का था दूसरा एक प्रतिष्ठित कंपनी से जुड़े कर्मी का ।हकीकत यह है कि पुलिस से निरपराध आम जनता भय खाती है और जो वास्तविक अपराधी हैं वो गलबहियां करते हैं। विवेक तिवारी के बदले मै भी होती तो शायद रात में कार ना रोकती क्योंकि पुलिस पर भरोसा नहीं ।
कौशल किशोर ने फेसबुक लिखा- कुछ पुलिस वाले इस वर्दी को गुंडागर्दी में इस्तेमाल करते हैं और कुछ इस वर्दी को गलत तरीके से पैसा कमाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। कुछ इस वर्दी का इस्तेमाल करते वक्त ये भूल जाते है कि वो इंसान हैं।

हत्यारे इंसान को सजा जरूर मिलनी चाहिए
हत्यारोपी सिपाही प्रशांत
भानू प्रताप मिश्रा ने लिखा- सरकार को करना चाहिए कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराके अपराधी को कठोर से कठोर सजा दिलाए।
सतीश शर्मा ने लिखा- ऐसे हत्यारे इंसान को सजा जरूर मिलनी चाहिए।
प्रदीप भंडारी ने लिखा- ये अत्याचार है। यूपी के डीजीपी न्याय दीजिए योगी जी आप तो कुछ कीजिए।
अमलेश कुमार पांडेय ने लिखा- दुर्भाग्य है कि आप लखनऊ में हैं। रोइये कि आप लखनऊ में हैं। डरिये कि आप लखनऊ में हैं। यहां कि पुलिस अपराधियों के एनकाउन्टर के तमगे पाकर इतनी निरंकुश हो चुकी है कि किसी को भी गोली मार दे।
मनीष पांडेय ने लिखा- अगर वाकई इन लाइसेंसी गुंडो की हरकतें देखनी हो तो आधी रात के बाद किसी मॉल के आस पास देखिये । अगर किसी भी गाड़ी में एक नौजवान जोड़ा दिख जाए तो सब मिलकर टूट पड़ते है उसपर जब तक उसके जेब से एक एक रुपया न निकाल ले । इसे रोकना होगा ।
ट्विटर पर अमित चौधरी ने लिखा- लखनऊगोलीकांड मृतक विवेक तिवारी की लाश देख परिवार में चीख़ पुकार । यूपी पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल। पीड़ित परिवार ने सीबीआई जांच ओर एक करोड़ के मुआवज़े की मांग की।
पंडित नीरज मिश्रा ने लिखा- प्रिय उ.प्र. वासियो हेलमेट के साथ साथ बुलेटप्रूफ जैकेट का भी प्रयोग करे, जनहित में जारी।