{"_id":"1afc42a0d045f7ff4dce40b3a4d381c2","slug":"so-removed-in-case-of-death-of-a-history-sheeter-chhotu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर छोटू की मौत मामले में थानाध्यक्ष को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर छोटू की मौत मामले में थानाध्यक्ष को हटाया
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Thu, 18 Dec 2014 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हिस्ट्रीशीटर छोटू सिंह के शव का अंतिम संस्कार बुधवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। परिवारीजनों ने घर के नजदीक एक खेत में छोटू का शव दफन कर उसकी समाधि बनाई।
बवाल की आशंका को देखते हुए बिधनू और नौबस्ता थाने की फोर्स वहां मौजूद रही। उधर एसएसपी ने बिधनू थानाध्यक्ष घनश्याम यादव की कुर्सी छीनकर उन्हें थाने से अटैच कर दिया है।
उनकी जगह ट्रेनी डिप्टी एसपी संजीव कुमार दीक्षित को थाने का प्रभार सौंपा गया है।
सोमवार शाम बिधनू के पहाड़पुर निवासी बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर छोटू सिंह और उसके साथी विनोद उर्फ बाबू यादव की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई थी।
परिवारीजनों ने गांव के लोगों के साथ कानपुर-सागर हाइवे जाम कर डॉयल 100 के वाहन से टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे आने का आरोप लगा कर हंगामा किया था।
सोनू के भाई टिंकू का कहना था कि बिधनू थानाध्यक्ष घनश्याम यादव के इशारे पर यह हुआ है। बुधवार को एसएसपी ने घनश्याम यादव को बिधनू थानाध्यक्ष पद से हटा दिया।
विज्ञापन
पहाड़पुर में पीएसी को तैनात रखा गया है। उधर हादसे के बाद छोटू सिंह और बाबू यादव की तलाशी में पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद होने पर बिधनू पुलिस ने दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।