फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Smart city app will be launched before diwali in kanpur

कानपुर: दीपावली से पहले लांच होगा स्मार्ट सिटी एप, शिकायतों का तय समय में होगा निस्तारण

Fri, 18 Oct 2019 05:16 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 18 Oct 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Smart city app will be launched before diwali in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) दिवाली से पहले स्मार्ट सिटी एप लांच करेगा। इसके माध्यम से लोग यहां-वहां पड़े कूड़े, चोक नाला-नाली, अतिक्रमण, टूटी सड़कों की फोटो सहित शिकायत कर सकेंगे। जो सीधे संबंधित अधिकारी के पास पहुंचेगी। शिकायतों का तय समय में निस्तारण होगा।
विज्ञापन


कमिश्नर एसएम बोबडे ने ये जानकारी गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में स्मार्ट सिटी के तहत बने इंटीग्रेटेड कॉमन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में दी। वे इस सेंटर के माध्यम से शहरवासियों को मिलने वाली सुविधाओं की पड़ताल करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने इस सिस्टम को हैकर्स प्रूफ बनाने के निर्देश दिए। बताया कि ऑप्टिकल फाइवर बिछाने में आ रहीं दिक्कतों का निदान युद्धस्तर पर होगा। उन्होंने मॉनीटरिंग सिस्टम ठीक न होने पर केएससीएल के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट (पीएमसी) के टीम लीडर मनीष सांडिल्य और आईसीसीसी विकसित कर रही टेक महेंद्रा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुमित माथुर को चेताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-चालान होते ही वाहन स्वामी को एसएमएस
कमिश्नर ने दिल्ली और नेशनल हाइवे की तर्ज पर ई-चालान की व्यवस्था के निर्देश दिए, जिससे एसएमएस के जरिए वाहन मालिक को पता चल जाए। ई-चालान घर पहुंचने पर भवन स्वामी से रिसीविंग की व्यवस्था को भी कहा है। 

फ्री वाई-फाई में यूजर पर रखें निगरानी
दिल्ली की तर्ज पर फ्री वाई-फाई सिस्टम में ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि कोई ब्लैक लिस्टेड साइट न खुले। यूजर क्या इस्तेमाल कर रहे हैं, नजर रखी जा सके। बताया गया कि यूजर को एक दिन में आधे घंटे निशुल्क वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। 
 
कैमरे के दायरे में होगा कॉल बॉक्स
कमिश्नर के कहने पर बिठूर मोड़ के कॉल बाक्स में मौजूद कर्मी से बातचीत की गई। कमिश्नर ने कॉल बॉक्स में वीडियो कैमरे लगाने के निर्देश दिए, ताकि फोन करने वाले की फोटो भी आए। नहीं तो कोई भी गलत सूचना दे सकता है। चौराहों पर लगे माइक की आवाज बढ़ाने को कहा। और वेरिएबिल मैसेजिंग साइन बोर्ड में मैसेज के साथ विज्ञापन से आय पर जोर दिया।

अतिक्रमण, अवैध निर्माण पर सख्ती 
कमिश्नर ने जीआईएस सर्वे में सभी मकानों, नाले-नालियों, सीवर व पाइप लाइनों की गहराई तक को शामिल करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यदि इसमें केडीए से स्वीकृत नक्शों, निर्मित मकानों आदि का ब्यौरा भी रहेगा तो संपत्तियों के झगड़े काफी हद तक कम हो जाएंगे। अतिक्रमण या अवैध निर्माण की तुरंत जानकारी होगी। 
   
भैरोघाट में सबसे अधिक प्रदूषण
स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 50 स्थानों पर लगे प्रदूषण मापक यंत्रों के माध्यम से स्थिति देखने पर भैरोघाट रेड जोन में मिला। यहां सबसे अधिक प्रदूषण दर्ज हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक मानक से बहुत ज्यादा 500 पाया गया। दो ग्रीन जोन में, कुुछ यलो और करीब 15 सफेद जोन में प्रदर्शित हो रहे थे। कमिश्नर ने इन यंत्रों की रिपोर्ट पर संदेह जाहिर किया। इस पर बताया गया कि भैरोघाट में अंतिम संस्कार होते हैं, इसलिए वह जोन रेड है। अन्य मोहल्लों में दोपहर बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ता है।

कमिश्नर ने इसे ऐसे अपडेट करने को कहा, जिससे लोग बिना एप खोले आसानी से प्रदूषण की ताजा स्थिति देख सुझाव दे सकें। कहा कि इसके लिए आसपास लगे वेरिएबिल मैसेजिंग साइन बोर्ड का उपयोग किया जा सकता है। इस दौरान स्मार्ट सिटी के सीईओ संतोष कुमार शर्मा, एसीईओ अमृत लाल बिंद, प्रभारी स्मार्ट सिटी पूजा त्रिपाठी, केडीए सचिव एसपी सिंह, नगर नियोजक ज्योति प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed