{"_id":"692207bf5b8874fc850ecae7","slug":"sleeper-bus-rams-into-truck-ahead-10-injured-etawa-news-c-216-1-etw1002-133798-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक ट्रक में घुसी, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक ट्रक में घुसी, 10 घायल
विज्ञापन
इटावा। कानपुर के भोगनीपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में प्रभु अड्डा के पास कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में दस लोग घायल हो गए। घायलों में की एक यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। यात्रियों ने तेज रफ्तार से बस चलने की वजह से हादसा होने की बात बताई है।
शुक्रवार रात एक स्लीपर बस भोगनीपुर से दिल्ली के लिए 60 यात्री लेकर निकली थी। रास्ते में शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर प्रभु का अड्डा मोहल्ले के पास रात लगभग 11 बजे बस ट्रक में पीछे से घुस गई। तेज धमाके की आवाज के साथ सीटों पर लेटी सवारियां गिर पड़ीं। बस में चीख पुकार मच गई। खिड़कियों से निकलकर लोग बाहर आए। यात्रियों ने अपने सहयोगियों को खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरिओम गुप्ता, उनकी पत्नी सीमा निवासी औरैया, छाया पत्नी राहुल निवासी मडारीपुर औरैया, जगमोहन पुर्वा सबसुख गांव औरैया को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं लगभग छह यात्री वहीं पास के एक निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार लेकर रवाना हो गए। गंभीर रूप से घायल जगमोहन को आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के दौरान लगभग आधे घंटे हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को उपचार दिलाया गया है। यात्रियों ने पूछताछ में बताया था कि बस तेज होने की वजह से ट्रक में घुस गई है।