फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Skill India in the name of swindle

स्किल इंडिया के नाम पर ठगी 

Thu, 04 Feb 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 04 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Skill India in the name of swindle

सावधान! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्किल डेवलपमेंट योजना के नाम पर शहर में ठगी हो रही है। ट्रेनिंग के बाद काम दिलाने के नाम पर यदि कोई रजिस्ट्रेशन फीस, लैपटॉप चार्जेस या फिर फीस मांगे तो सावधान हो जाएं। आप ठगों के जाल में फंस सकते हैं।

विज्ञापन


इसी जाल में एक अनाथ, बेरोजगार युवती 16 हजार गवा बैठी। उसने एसएसपी ऑफिस मे शिकायत की है। थाना चकेरी के जाजमऊ की रहने वाली हाजरा कायनात अंसारी(30) के माता पिता की मौत 12 साल पहले हो चुकी है। तब से हाजरा को उसके मकान मालिक ने अपने घर मे शरण दे रखी है।
विज्ञापन


परेशानियों के बाद भी हाजरा बीकाम कर प्राइवेट नौकरी कर रही थी। पिछले छह महीने से बेरोजगार है। दिसंबर में एक अखबार मे छपे ‘प्रधान  मंत्री मिशन कोशल विकास योजना’ के विज्ञापन को देखकर काल सेंटर मे नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के बाद हाजरा से 2500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाजरा ने एसबीआई से 6 जनवरी को 2500 रुपये बताए गए बैंक अकाउंट मे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद कालसेंटर का काम करने के लिए लैपटाप, मोबाइल की सिक्युरिटी के नाम पर 13,500 रुपये मांगे गए। 19 जनवरी को हाजरा ने ये रुपये बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

इस दौरान वेबसाइट पर दिए नंबर पर बात करने वाला शख्स अपना नाम शरद पवार बताता था लेकिन अब वह फोन नहीं उठाता है। दुखी हाजरा ने जब वेबसाइट पर दिए नंबर पर अपनी शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। हाजरा के मुताबिक, अब तो उसका फोन भी नहीं रिसीव किया जाता है।

परेशान होकर उसने बुधवार को ठगी की शिकायत एसएसपी ऑफिस मे की है। एसएसपी शलभ माथुर ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

शादी की खरीदारी का माल चोरों ने समेटा
कानपुर।
नवीन मार्केट में शादी की खरीदारी करने आए युवक की कार का शीशा तोड़कर चोर कपड़े, नगदी और जेवर समेत 80 हजार का माल समेट ले गए। बिठूर रामनगर निवासी डॉ. अशोक शुक्ला की चौबेपुर में क्लीनिक है। डॉक्टर ने बताया कि पांच फरवरी को दूसरे नंबर के पुत्र अंकित की शादी है।


मंगलवार शाम अंकित बड़े भाई अंकुर और अमित के साथ नवीन मार्केट खरीदारी को गए थे। अंकित ने दो जोड़ी सूट और जेवर आदि खरीदे। नवीन मार्केट के सामने पार्किंग में खड़ी कार में सामान रखा गया। सभी लोग दोबारा मार्केट चले आए। लौटकर पर कार का शीशा टूटा देखा तो होश उड़ गए। अंकित ने बताया कि पूरी खरीदारी दोबारा करनी पड़ी।  कोतवाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed