यहां 60 हजार किसानों को नहीं मिला रुपे कार्ड
- जिले में 63 हजार से ज्यादा केसीसी धारक हैं, 3823 को ही मिला रुपे कार्ड
- 15 से 30 जून तक किसानों को रुपे क्रेडिट कार्ड देने का चला था अभियान, लक्ष्य नहीं हो सका पूरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान क्रेडिट कार्ड बनने से किसानोें को सहूलियत मिलती है। उन्हें खाते में जमा अपने रुपये निकालने के लिए बैंक के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। कागजी कार्यवाही पूरी करने में भी उनका समय बर्बाद नहीं होता है। लेकिन विभागीय अधिकारी ने अभी तक कई किसानोें को कार्ड नहीं दिया है। इससे किसानों को बैंक से रुपये या लोन लेने में दिक्कत आ रही है।
जिले का किसान इतना जागरूक नहीं है। किसान कार्ड लेने नहीं आते हैं। हम ज्यादा से ज्यादा किसानों को कार्ड देने का प्रयास कर रहें हैं। किसान पाठशाला में भी किसानों को इसकी जानकारी दी गई थी।
- राजेश कुमार, डिप्टी डायरेक्टर (कृषि विभाग)