{"_id":"5ea09c09b22f155a2233a1be","slug":"six-suspects-admitted-to-hailet-s-kovid-hospital-one-more-suspect-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलट के कोविड अस्पताल में छह संदिग्ध भर्ती, एक और की मौत, दोबारा जांच में आठ पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलट के कोविड अस्पताल में छह संदिग्ध भर्ती, एक और की मौत, दोबारा जांच में आठ पॉजिटिव
Thu, 23 Apr 2020 01:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के हैलट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के हैलट में एक और कोरोना संदिग्ध रोगी की मौत हो गई। वहीं कुली बाजार के आठ कोरोना संक्रमित लोगों की दोबारा जांच कराई गई तो उनमें कोरोना संक्रमण अभी बना हुआ है। सभी आठ लोग पॉजीटिव आए हैं। हैलट में भर्ती होने के एक सप्ताह बाद इनकी जांच कराई गई थी।
इसके अलावा हैलट में छह संदिग्ध रोगियों को भर्ती किया गया है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि फ्लू ओपीडी में बुधवार को 127 रोगी देखे गए। 24 घंटे में छह संदिग्ध लोगों को भर्ती किया गया है।
कोविड हॉस्पिटल में भर्ती एक रोगी की मौत हो गई। चमनगंज का रहने वाला 58 वर्षीय रोगी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर था। उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अंतिम संस्कार कोरोना गाइड लाइन के तहत कराया गया है। इसके अलावा दोपहर को दो पॉजीटिव रोगी भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अस्पताल में 9 गंभीर रोगी भर्ती हैं। इनमें छह आक्सीजन पर हैं। तीन रोगियों को आईडीएच शिफ्ट किया गया। वहां भर्ती आठ संक्रमित लोगों के 14 दिन पूरे होने के बाद दुबारा नमूने भेजे गए। मेडिकल स्टाफ के 20 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को 11 नमूने जांच के लिए भेजे गए।