{"_id":"5b802b7a42c792465c2ca052","slug":"six-students-in-grip-of-electric-current-while-touching-toilet-wall","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शौचालय की दीवार में हाथ लगाते ही लगा जोर का झटका, चपेट में आए छह छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय की दीवार में हाथ लगाते ही लगा जोर का झटका, चपेट में आए छह छात्र
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 24 Aug 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय समसपुर भिखारी में बाहर खड़े बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद में समसपुर भिखारी स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में 102 छात्र पंजीकृत हैं, शुक्रवार को 35 छात्र स्कूल में पहुंचे थे। ज्यादातर छात्र अपनी-अपनी कक्षा में मौजूद थे। इसी बीच कक्षा पांच के छात्र प्रेमलाल, कन्हैयालाल, कक्षा चार के भूरे, कक्षा तीन के उमाकांत, गांव के रविंद्र की बेटी गुनगुन व छात्र आकाश शौचालय की तरफ गए। शौचालय की दीवार में हाथ लगाते ही इन छात्रों को करंट का जोर का झटका लगा। इससे वे चीखपुकार करते हुए भागे। विद्यालय में भगदड़ मच गई। इसी बीच बिजली आपूर्ति चली गई, तो सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
इसके चलते हीं करंट आ जाता है...
विद्यालय भवन के ऊपर से गुजारी एचटी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र ने शिक्षा व बिजली विभाग के अफसरों को मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि भवन के ऊपर से एचटी व एलटी लाइन गुजरी है। बिजली के तार ढीले होने से छत में छू जाते हैं। इसके चलते हीं करंट आ जाता है। खंड शिक्षा अधिकारी वेगीश गोयल ने बताया कि विद्युत निगम के जेई मामले से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही लाइन को भवन के ऊपर से हटवा दिया जाएगा।
उधर, जहानगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुनी के मजरा नगला नट में बने प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से भी एचटी लाइन गुजरी है। एक सप्ताह पहले वहां भवन की पुताई कर रहे कायमगंज के गांव अमलैया मुकेरी निवासी विजय छत पर रात को सोने गया था। तभी लाइन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी।
उधर, जहानगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुनी के मजरा नगला नट में बने प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से भी एचटी लाइन गुजरी है। एक सप्ताह पहले वहां भवन की पुताई कर रहे कायमगंज के गांव अमलैया मुकेरी निवासी विजय छत पर रात को सोने गया था। तभी लाइन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी।