फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six robbers caught in Kanpur

पकड़े गए 'भोर के लुटेरे', आरोपी बोले-  मारधाड़ वाली फिल्में ज्यादा देखते हैं, इसलिए रखे ये नाम

Mon, 02 Jul 2018 08:03 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Jul 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
Six robbers caught in Kanpur
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर में फीलखाना पुलिस ने भोर के लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। गैंग के सरगना समेत छह लुटेरों को दबोचा है। इनके कब्जे से कई चेनें, तमंचा और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने बताया कि रविवार सुबह यशोदा नगर, नौबस्ता निवासी राज बाजपेई उर्फ सुल्तान मिर्जा, अंबिकापुर शुक्लागंज, उन्नाव के राहुल तिवारी उर्फ कल्लन उर्फ राइडर, गौरव शुक्ला, उसके  भाई वैभव शुक्ला, गौरव के बड़े भाई अनुराग के साले इटावा बाजार, फीलखाना के  नितिन पांडेय और पीडी नगर, उन्नाव के सत्यम उर्फ शाकाल को गिरफ्तार किया गया। गैंग का सरगना राज बाजपेई है।
विज्ञापन

 

पूछताछ में आरोेपियों ने कल्याणपुर, चकेरी, फीलखाना इलाके में लूट की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। नितिन ने दो दिन पहले मॉर्निंग वॉक पर जा रही एक महिला की कमला टॉवर के पास चेन लूट ली थी। भीड़ ने उसे भागते वक्त दबोच लिया था। नितिन से पूछताछ के बाद पुलिस को इस गैंग के बारे में काफी जानकारी मिली थी। उसी के बाद पुलिस ने पूरे गैंग को दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वह लोग मारधाड़ वाली फिल्में ज्यादा देखते हैं। इन्हीं फिल्मों में विलेन के नामों से प्रभावित होकर इन लुटेरों ने नाम में उर्फ में अपने आगे शाकाल, टाइगर और राइडर जैसे नाम जोड़ लिए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed