{"_id":"60114ca38ebc3e08ba6b86a4","slug":"six-people-arrested-from-rajasthan-with-68-cows","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: 68 गोवंश समेत राजस्थान के छह लोग गिरफ्तार, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: 68 गोवंश समेत राजस्थान के छह लोग गिरफ्तार, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज
Wed, 27 Jan 2021 04:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Jan 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में गजनेर के गोगूमऊ गांव में गोवंश के साथ राजस्थान के छह लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। ये लोग गोवंश पकड़ कर राजस्थान ले जाने की फिराक में थे। इनके पास से 68 गोवंश बरामद हुए हैं। पकड़े गए लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
सभी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गोवंश को करसा गो आश्रय स्थल भेजा गया है। राजस्थान से गिरोह बनाकर चलने वाले लोग गांवों में जाकर छुट्टा घूमने वाले गोवंश पकड़ते हैं। छुट्टा गोवंश से किसान परेशान हैं, वह भी उनका सहयोग करते हैं।
गोवंश पकड़ने के बाद उन्हें एक जगह एकत्र करके ट्रकों में लादकर राजस्थान भेजा जा रहा था। मंगलवार सुबह गोगूमऊ गांव के पास गोवंश एकत्र करने पर इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने 35 राजस्थानी गाय, 20 देशी गाय, 10 सांड, तीन बछड़े समेत कुल 68 गोवंश बरामद किए।
विज्ञापन
वहीं टीन टावरी थाना मंडी, जिला कोटा राजस्थान के रहने वाले गोपी, जगदीश, महेंद्र, मीरा, विमला, खजोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोवंश को करसा के निवर्तमान प्रधान डॉ. संजय सिंह को बुलाकर सौंप दिया गया। उन्हें करसा आश्रय स्थल में रखा गया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि छह लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।