{"_id":"617e50f4fc12e4400e5e4093","slug":"six-more-cases-of-zika-virus-found-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में जीका का खतरा: चार महिलाओं समेत छह और संक्रमित, अब तक 10 चपेट में आए, सचिव ने आपात बैठक बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में जीका का खतरा: चार महिलाओं समेत छह और संक्रमित, अब तक 10 चपेट में आए, सचिव ने आपात बैठक बुलाई
Sun, 31 Oct 2021 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 31 Oct 2021 09:40 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण के बाद फैला डेंगू और वायरल का प्रकोप अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ कि जीका वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
जीका वायरस
विस्तार
कानपुर में जीका का हमला तेज हो रहा है। रविवार को चकेरी क्षेत्र में छह और जीका रोगी मिले हैं। खास बात यह है कि इनमें चार महिलाएं भी हैं। एयरफोर्स कर्मियों के बाद आम लोगों पर जीका के हमले से हड़कंप मच गया है। अपर मुख्य सचिव ने ऑनलाइन आपात बैठक बुलाई।
चकेरी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शहर में अब जीका के 10 रोगी हो गए हैं। इससे दिल्ली और लखनऊ में भी बेचैनी बढ़ गई है। एयरफोर्स स्टेशन के अलावा चकेरी क्षेत्र के नौ मोहल्ले जीका संक्रमण की गिरफ्त में हैं। ये मोहल्ले पोखरपुर, आदर्शनगर, श्यामनगर, कालीबाड़ी, ओमपुरवा, लालकुर्ती, काजीखेड़ा और पूनम टाकीज हैं।
अब तक मिले 10 संक्रमितों में तीन एयरफोर्स कर्मी और सात सिविलियन हैं। चार महिलाओं में एक को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही कंटेनमेंट क्षेत्र के संदिग्धों के सैंपल लेकर केजीएमयू लखनऊ और पुणे भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के भी सैंपल लिए।

Trending Videos
छह और नए रोगी मिलने पर डीएम विशाख जी. ने जीका प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से कहा कि घरों में पानी जमा न रहने दें। नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम गठित करके प्रभावित क्षेत्रों की मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह और अन्य अधिकारी रहे।
ऐसे बढ़ रहा संक्रमण
- 23 अक्टूबर को पहला रोगी मिला
- 30 अक्टूबर को तीन और रोगी मिले
- 31 अक्टूबर को छह रोगी मिले
ऐसे बढ़ रहा संक्रमण
- 23 अक्टूबर को पहला रोगी मिला
- 30 अक्टूबर को तीन और रोगी मिले
- 31 अक्टूबर को छह रोगी मिले