फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six leaders from Jalaun have a place in the BJP's state executive.

Kanpur News: भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में जालौन के छह नेताओं को जगह

Tue, 27 Oct 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Six leaders from Jalaun have a place in the BJP's state executive.
उरई। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति में जालौन के छह नेताओं को शामिल कर संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा, माधौगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना, नागेंद्र गुप्ता और उदयन पालीवाल के नाम शामिल हैं। इन नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिलने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है।
विज्ञापन


माधौगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने क्षेत्र पंचायत सदस्य बनने के बाद ब्लॉक प्रमुख के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया था। उन्हें प्रदेश के सबसे युवा ब्लॉक प्रमुखों में शामिल होने का गौरव भी मिल चुका है। वह सामाजिक कार्यों को लेकर क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं।
विज्ञापन


वहीं, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना, नागेंद्र गुप्ता व उदयन पालीवाल संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय त्रिपाठी भी लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय हैं। प्रदेश कार्यसमिति में इन नेताओं को शामिल किए जाने को जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed