फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six KDA schemes will be developed with Rs 26.14 crore, decision taken in a meeting chaired by the commissioner

Kanpur: 26.14 करोड़ रुपये से केडीए की छह योजनाओं का होगा विकास, कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला

Tue, 11 Jun 2024 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Jun 2024 10:59 AM IST
सार

Kanpur News: कमिश्नर के प्रयासों से केडीए की जोन-3 के अंतर्गत विकसित की गई महावीर नगर विस्तार योजना, ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1, फेज-3 योजना, कालपीनगर योजना, जोन-2 के अंतर्गत चंद्रनगरी पार्ट-3 योजना और हाईवे सिटी योजना नगर निगम को हस्तांतरित करने का फैसला हुआ है।

विज्ञापन
Six KDA schemes will be developed with Rs 26.14 crore, decision taken in a meeting chaired by the commissioner
केडीए अधिकारियों के साथ बैठक करते कमिश्नर अमित गुप्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में  महावीरनगर विस्तार, कालपीनगर, हाईवे सिटी सहित छह आवासीय योजनाओं में नगर निगम 26.14 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराएगा। यहां करीब 50 हजार लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। सोमवार को कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में केडीए ने इन कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए नगर निगम को चेक भी सौंप दिया। नगर निगम इस धनराशि से विकास कार्य कराने के लिए 12 जून को टेंडर जारी करेगा।

विज्ञापन

अगले महीने विकास कार्य शुरू कराएंगे। विकास प्राधिकरण 15 दिन में इन सभी कॉलोनियों को नगर निगम को हस्तांतरित कर देगा। अमर उजाला ने केडीए की छह योजनाएं नगर निगम को हस्तांतरित करने की तैयारियों का मामला मई में प्रकाशित किया था। सोमवार को इस संबंध में कमिश्नर कार्यालय में बैठक हुई।
विज्ञापन

कमिश्नर के प्रयासों से केडीए की जोन-3 के अंतर्गत विकसित की गई महावीर नगर विस्तार योजना, ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1, फेज-3 योजना, कालपीनगर योजना, जोन-2 के अंतर्गत चंद्रनगरी पार्ट-3 योजना और हाईवे सिटी योजना नगर निगम को हस्तांतरित करने का फैसला हुआ। बैठक में जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, केडीए उपाध्यक्ष, सचिव, मुख्य अभियंता, जोनल अभियंताओं आदि अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये काम होंगे
इन कॉलोनियों में लगभग 12 किलोमीटर सड़कों का निर्माण, नालों/नालियों की मरम्मत, फुटपाथ निर्माण, पार्कों का सुंदरीकरण आदि।

अन्य कॉलोनियां भी होंगी हस्तांतरित
मंडलायुक्त ने बैठक में ये भी निर्देश दिए कि केडीए की शेष कॉलोनियों का नगर निगम और प्राधिकरण के अभियंता संयुक्त निरीक्षण करें। 15 दिन में आपसी सहमति से इन कालोनियों का नगर निगम को हस्तांतरण सुनिश्चित करें। यदि इसमें कोई दिक्कत हो तो तत्काल बैठक कर उसे निस्तारित कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed