फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six income tax offices will be merged in UP and Uttarakhand, new structure ready for e-assessment

यूपी व उत्तराखंड में आयकर के छह दफ्तरों का होगा विलय, ई-असेसमेंट के लिए तैयार हुआ नया ढांचा

Fri, 28 Aug 2020 09:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 Aug 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Six income tax offices will be merged in UP and Uttarakhand, new structure ready for e-assessment
टैक्स - फोटो : pixabay
कानपुर में फेसलेस असेसमेंट की प्रक्रिया जल्द से जल्द अमल में लाए जाने के लिए कानपुर स्थित प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय के अधीन आने वाले कार्य क्षेत्र में व्यापक बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत यूपी और उत्तराखंड के छह कार्यालयों और कई पदों का आपस में विलय हो गया है।
विज्ञापन


इस वजह से इन कार्यालयों और पदों का अस्तित्व हमेशा के लिए खत्म हो गया। नई व्यवस्था समझाने के लिए गुरुवार को प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (यूपी और उत्तराखंड) अजय दास मेहरोत्रा दूूसरी बार अपने करदाताओं, औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से वेबिनार के जरिए रूबरू हुए। 
विज्ञापन


बताया गया कि कानपुर स्थित प्रधान आयकर आयुक्त द्वितीय कार्यालय और यहां के अधिकारियों का प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय में विलय किया जा रहा है। इसी तरह से प्रधान आयकर आयुक्त द्वितीय आगरा कार्यालय और प्रधान आयकर आयुक्त अलीगढ़ कार्यालय का प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम आगरा कार्यालय में विलय किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रधान आयकर आयुक्त मुजफ्फरनगर और प्रधान आयकर आयुक्त हल्द्वानी का प्रधान आयकर आयुक्त देहरादून कार्यालय में विलय होगा। प्रधान आयकर आयुक्त मेरठ कार्यालय का प्रधान आयकर आयुक्त गाजियाबाद कार्यालय में विलय होगा। यानी भविष्य में ये सभी पदनाम खत्म हो जाएंगे।

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने कहाकि इस प्रक्रिया से करदाताओं का समय बचेगा। कोरोना काल के लिए तो यह बहुत ही उपयुक्त व्यवस्था है। असेसमेंट के लिए अब दफ्तर नहीं आना पड़ेगा। आयकर विभाग करदाता को त्वरित, विनम्र और व्यवसायिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

वेबिनार में दोनों राज्यों के करीब 600 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान देहरादून के मुख्य आयकर आयुक्त बिपिन बिहारी सिंह, कानपुर से अपर आयकर आयुक्त अमरेश तिवारी व उप आयकर आयुक्त (प्रशासन) वेद प्रकाश ने अलग अलग बिंदुओं पर फेसलेस असेसमेंट की जानकारी दी। इसमें शहर के कारोबारी कोठारी प्रोडक्ट्स के दीपक कोठारी, एमकेयू लिमिटेड के नीरज गुप्ता, यूपी सराफा एसोसिएशन से महेश चंद्र जैन, रीजेंसी हॉस्पिटल के एमडी डॉ. अतुल कपूर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed