फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six houses burnt in Kariwali by fire

आग से करियावली में छह घर जले

Tue, 19 Nov 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Six houses burnt in Kariwali by fire
फोटो संख्या 27- करियावली गांव में आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हुआ - फोटो : ETAWHA
इटावा। थाना बिठौली के करियावली गांव में सोमवार की दोपहर बिजली के तारों से निकली चिंगारी से छह घरों में आग लग गई। आग से गांव में काफी नुकसान हुआ है। गांव वालों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव से निकली बिजली की एलटी लाइन के तार अचानक टूटकर मकान के छप्पर पर गिरे। तारों से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बालिस्टर यादव, श्याम सिंह यादव, छोटू सविता, राजेश्वर बाथम, मुनू यादव व गुंधरी बाथम के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। गांव के पुरुष ज्यादातर घरों से बाहर थे। महिलाएं एवं बच्चे आग लगने से अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। इन लोगों के घरों में अनाज, कपड़ा, अन्य सामान सब कुछ जलकर राख हो गया। गुंधरी बाथम एवं श्याम सिंह यादव की बकरियों की जलकर मौत हो गई। श्याम सिंह यादव ने अपनी बकरी बेची थी, जिसके नगद रुपये भी लगभग 60 हजार रखे थे। वह भी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

अनाज में सरसों गेहूं सब कुछ जल गया। एसओ बिठौली एवं लेखपाल मौके पर पहुंचे। महाकालेश्वर समिति के अध्यक्ष बापू सहेल सिंह परिहार एवं डीसीडीएफ डायरेक्टर करियावली निवासी कुंवर गजेंद्र सिंह राजावत ने जिलाधिकारी से अग्नि पीड़ितों को अति शीघ्र राहत दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed