{"_id":"5e4d709c8ebc3ef26d63fc09","slug":"six-burnt-due-to-gas-cylinder-pipe-burst-at-birthday-party-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बर्थडे पार्टी में गैस सिलिंडर का पाइप फटने से छह झुलसे , सभी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बर्थडे पार्टी में गैस सिलिंडर का पाइप फटने से छह झुलसे , सभी अस्पताल में भर्ती
Wed, 19 Feb 2020 11:00 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान गैस सिलिंडर की पाइप फट जाने से मासूम समेत आधा दर्जन झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव में बुधवार को सुशील कुमार के एक वर्षीय बेटी सालवी का जन्म दिन मनाया जा रहा था।
विज्ञापन
कुछ दूर में ही गैस सिलिंडर चूल्हा में खाना बन रहा था। शाम करीब 4 बजे गैस सिलिंडर का पाइप फट गया। पास में खड़े सुशील (46) निवासी मौदहा और किशन (25) झुलस गए। बचाने में सरस्वती (55) पत्नी बालगोविंद व सुशील (47) पुत्र बल्देव, सुधा (42) पत्नी सुशील, उसका भतीजा पिंटू (24) पुत्र लोटन झुलस गए।
विज्ञापन