फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sister had strangled her brother with lover and brutally murdered

बहन ने प्रेमी संग मिलकर सगे भाई की गला रेतकर की थी बेरहमी से हत्या, माता-पिता ने भी दिया था साथ

Sun, 31 May 2020 08:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 31 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
sister had strangled her brother with lover and brutally murdered
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अनवरगंज के कुलीबाजार में कथित खुदकुशी की घटना में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवक की हत्या उसकी सगी बहन ने प्रेमी (चचेरा भाई) समेत तीन लोगों के साथ मिलकर की थी। शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने में परिजनों ने साथ दिया।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया। कुलीबाजार में ईद के दिन घर के बाथरूम में मोहम्मद जफर (24) का गर्दन रेता शव मिला था। अनवरगंज इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि जफर ने बहन को चचेरे भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
विज्ञापन


इस पर बहन, प्रेमी चचेरा भाई और उसके सगे भाई ने मिलकर चाकू से जफर का गला रेत दिया। परिजनों ने खून के धब्बों को धुलने के साथ ही जफर के खुदकुशी करने की कहानी रची। हालांकि बेंजाडीन टेस्ट में बाथरूम के बजाय अन्य जगहों पर खून के धब्बे मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में एक-एक परत खुलती चली गई। जफर की मां, पिता, ताऊ को भी गिरफ्तार किया गया है। आठों आरोपियों को सोमवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनवरगंज पुलिस रही लापरवाही, होगी जांच
परिजनों ने वारदात के बाद पुलिस को जानकारी दी थी कि बेटे जफर ने गर्दन काटकर खुदकुशी कर ली है। इंस्पेक्टर ने उनसे लिखित में ले लिया और बगैर किसी जांच पड़ताल के खुदकुशी की बात मान ली। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मामले में अनवरगंज पुलिस की भूमिका की जांच कराई जाएगी। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed