फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisamau By-Election, BJP is organizing conference of different communities, SP given command to Jitendra Dohre

Sisamau By-Election: भाजपा अलग-अलग बिरादरी का करा रही सम्मेलन, सपा ने इटावा के सांसद जितेंद्र दोहरे को दी कमान

Tue, 01 Oct 2024 11:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Oct 2024 11:40 AM IST
सार

Kanpur News: सीमामऊ उपचुनाव को लेकर भाजपा का मानना है कि 22 हजार पिछड़ी जाति के मतदाता भी जीत-हार तय करेंगे। वहीं, समीकरणों को देखते हुए सपा ने इटावा के सांसद जितेंद्र दोहरे को कमान दी है।

विज्ञापन
Sisamau By-Election, BJP is organizing conference of different communities, SP given command to Jitendra Dohre
सांकेतिक - फोटो : PTI

विस्तार

कानपुर में सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा सभी जातियों के मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए बिरादरी विशेष का अलग-अलग सम्मेलन आयोजित कर रही है। सोमवार को पिछड़ी जातियों के मतदाताओं को रिझाने के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सक्रियता बढ़ाई है। 2014 में सीसामऊ में कुल 12 हजार पिछड़ी जाति के मतदाता थे, जो बढ़कर करीब 22 हजार हो गए हैं।

विज्ञापन

सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में जितनी भी पिछड़ी जातियां हैं, उसमें साहू और हलवाई बिरादरी से जुड़े पिछड़ों की संख्या सबसे ज्यादा है। सम्मेलन में कहा गया कि उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत में पिछड़ी जाति के मतदाता भी विशेष भूमिका निभा सकते हैं। इस मौके पर पहुंचे प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि पिछड़ी जातियां सिर्फ नाम मात्र का पिछड़ा रह गया है।
विज्ञापन

भाजपा ने पिछड़ों को अगड़ी पक्ति में ला खड़ा किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा ने कहा की इस बार ओबीसी मोर्चा सीसामऊ उपचुनाव में पिछले 25 वर्ष का दंश समाप्त करने जा रहा है। इस अवसर पर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत, जिलाध्यक्ष दीपू पाण्डेय, क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी,रामप्रसाद, विनोद पाल, रमाकांत, वीके साहू, जिला महामंत्री शिवम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने इटावा के सांसद जितेंद्र दोहरे को दी कमान
सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सपा ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रचार प्रसार के लिए सपा ने इटावा के सांसद जितेंद्र दोहरे को जिम्मेदारी है। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। सांसद दोहरे से कहा गया कि वह जल्दी से विधानसभा क्षेत्र में पहुंच कर भ्रमण शुरू कर दें। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभालें और पार्टी की स्थिति को मजबूत करें।

बूथ स्तर से रणनीति पर होगा अमल
इसके साथ ही सपा मुखिया के कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। सीसामऊ उप चुनाव के मद्देनजर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। महानगर संगठन के पदाधिकारियों के साथ पिछले दिनों लखनऊ में हुई सपा मुखिया की बैठक में यह कार्यक्रम तय किया गया था। सपा मुखिया यहां आकर विभिन्न संगठनों के साथ बात करेंगे।

अखिलेश के कार्यक्रम की शुरू की तैयारी
सपा महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने बताया कि कार्यक्रम स्थल तय किया जाना है। इसके साथ ही सपा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में नए वोटर बनाने का अभियान शुरू किया है। इसके साथ ही प्रकोष्ठों को सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। पीडीए की टीम घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed