फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisamau By Election BJP has fielded Suresh Awasthi, he has contested elections earlier too

Sisamau By-Election: भाजपा ने सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा, पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव, पढ़ें डिटेल

Thu, 24 Oct 2024 05:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Oct 2024 05:18 PM IST
सार

Kanpur News: भाजपा ने सीसामऊ उपचुनाव में सुरेश अवस्थह पर भरोसा जताया है। वो पहले भी चुलनाव लड़ चुके हैं। उनके नाम की घोषणा के साथ ही बधाइयों को दौर भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Sisamau By Election BJP has fielded Suresh Awasthi, he has contested elections earlier too
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीसामऊ उप चुनाव को लेकर भाजपा में जारी उठापटक खत्म हो गई है। पार्टी ने सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा है। बता दें कि सुरेश सीसामऊ और आर्यनगर सीट से पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसी के साथ भाजपा नेतृत्व ने सभी अटकलों को विराम दे दिया है।

विज्ञापन

हालांकि, ये चर्चा पहले से ही चल रही थी कि पार्टी किसी प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार के प्रमुख को उप चुनाव में होने वाले प्रत्याशी का प्रस्तावक बनाने की तैयारी कर रही है। भाजपा के प्रत्याशियों की सूची में कई नाम चल रहे थे, जिनमें सुरेश अवस्थी के नाम पर मुहार लगाई गई है।  

विज्ञापन

उ.प्र. विधान सभा उपचुनाव-2024 के लिए आज सीसामऊ विधान सभा क्षेत्र से श्री सुरेश अवस्थी जी को भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

सीसामऊ विधान सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन सुशासन और राष्ट्रवाद के साथ है। उनके आशीर्वाद से आपकी विजय सुनिश्चित है।

जय… https://t.co/5KUrkIhDLm

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 24, 2024

हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की भूमिका है तय

सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर तक ब्यूह रचना की है। विधानसभा क्षेत्र के 185 बूथों के अलावा पूरी तरह मुस्लिम क्षेत्रों में पड़ने वाले 90 बूथों पर भी घेराबंदी की है। भाजपा इस सीट को अग्नि परीक्षा के रूप में लेकर काम कर रही है। यही वजह है कि एक-एक बूथ में पड़ने वाले प्रत्येक घर के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed