Sisamau By-Election: भाजपा ने सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा, पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव, पढ़ें डिटेल
Kanpur News: भाजपा ने सीसामऊ उपचुनाव में सुरेश अवस्थह पर भरोसा जताया है। वो पहले भी चुलनाव लड़ चुके हैं। उनके नाम की घोषणा के साथ ही बधाइयों को दौर भी शुरू हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीसामऊ उप चुनाव को लेकर भाजपा में जारी उठापटक खत्म हो गई है। पार्टी ने सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा है। बता दें कि सुरेश सीसामऊ और आर्यनगर सीट से पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसी के साथ भाजपा नेतृत्व ने सभी अटकलों को विराम दे दिया है।
हालांकि, ये चर्चा पहले से ही चल रही थी कि पार्टी किसी प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार के प्रमुख को उप चुनाव में होने वाले प्रत्याशी का प्रस्तावक बनाने की तैयारी कर रही है। भाजपा के प्रत्याशियों की सूची में कई नाम चल रहे थे, जिनमें सुरेश अवस्थी के नाम पर मुहार लगाई गई है।
उ.प्र. विधान सभा उपचुनाव-2024 के लिए आज सीसामऊ विधान सभा क्षेत्र से श्री सुरेश अवस्थी जी को भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
सीसामऊ विधान सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन सुशासन और राष्ट्रवाद के साथ है। उनके आशीर्वाद से आपकी विजय सुनिश्चित है।
जय… https://t.co/5KUrkIhDLm
उ.प्र. विधान सभा उपचुनाव-2024 के लिए आज सीसामऊ विधान सभा क्षेत्र से श्री सुरेश अवस्थी जी को भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 24, 2024
सीसामऊ विधान सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन सुशासन और राष्ट्रवाद के साथ है। उनके आशीर्वाद से आपकी विजय सुनिश्चित है।
जय… https://t.co/5KUrkIhDLm
हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की भूमिका है तय
सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर तक ब्यूह रचना की है। विधानसभा क्षेत्र के 185 बूथों के अलावा पूरी तरह मुस्लिम क्षेत्रों में पड़ने वाले 90 बूथों पर भी घेराबंदी की है। भाजपा इस सीट को अग्नि परीक्षा के रूप में लेकर काम कर रही है। यही वजह है कि एक-एक बूथ में पड़ने वाले प्रत्येक घर के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका तय की गई है।