{"_id":"1d4a8a9f6422472b629e20a322112073","slug":"sikshamitra-teach-from-tomorrow-protesting-the-continued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से पढ़ाएंगे शिक्षामित्र, पर विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से पढ़ाएंगे शिक्षामित्र, पर विरोध जारी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 17 Sep 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्रों ने बुधवार को भी पढ़ाई का काम ठप रखा। कई स्कूलों में तालाबंदी कर शिक्षक पार्क नवीन मार्केट में एकत्रित होकर धरना दिया।
साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अमरपाल सिंह को दिया। शिक्षामित्रों ने कक्षा बहिष्कार का फैसला शुक्रवार से वापस लेने का निर्णय लिया है। हालांकि रोजाना ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) और सीआरसी पर जाकर विरोध दर्ज कराने का फैसला जस का तस है।
सहायक अध्यापक बने 1486 का समायोजन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। आदर्श वेलफेयर शिक्षामित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दुष्यंत सिंह यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों का संघर्ष जारी रहेगा। एसोसिएशन ने पूरे मामले में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की।