{"_id":"5a3b325e4f1c1bc45b8bd4fa","slug":"sikandara-re-election-start-in-kanpur-dehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात सिकन्दरा उप चुनाव: घने कोहरे और कटकटाती ठंड के बीच वोट डालने पहुंचे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात सिकन्दरा उप चुनाव: घने कोहरे और कटकटाती ठंड के बीच वोट डालने पहुंचे मतदाता
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
सर्दी की परवाह किये बिना मतदाता पहुँचे और अपना वोट डाला
कानपुर देहात सिकन्दरा उप चुनाव में विधानसभा के पोलिंग सेंटर्स पर कोहरा और सर्दी की परवाह किये बिना मतदाता पहुँचे और अपना वोट डाला। यूपी में कानपुर देहात की खाली हुई सिकन्दरा विधानसभा पर उपचुनाव 21 दिसंबर को होना है। गुरूवार को 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी, इस सीट के लिए एक महिला समेत 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। बता दें, इस सीट से बीजपी एमएलए मथुरा प्रसाद पाल की मृत्यु के बाद दोबारा चुनाव कराया जा रहा है।
इस विधानसभा में 3 लाख 21 हजार वोटर हैं। इसमें 1 लाख 48 हजार 500 महिला वोटर है, 391 मतदेय स्थल और 288 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 567 ईवीएम कंट्रोल यूनिट, 567 बैलट यूनिट लगाई गई हैं। 40 संवेदन शील बूथों पर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस विधानसभा में 3 लाख 21 हजार वोटर हैं। इसमें 1 लाख 48 हजार 500 महिला वोटर है, 391 मतदेय स्थल और 288 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 567 ईवीएम कंट्रोल यूनिट, 567 बैलट यूनिट लगाई गई हैं। 40 संवेदन शील बूथों पर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
567 ईवीएम यूनिट लगाने के साथ साथ 567 वीवी पैट यूनिट लगाए जानें की व्यवस्था की है। जिससे लोगों में ये सुनिश्चित हो सके की, जिन्होंने वोट किया है, वो उन्हीं को जा रहा है। या किसी और को। वीवी पैट मशीन से वोट देने वाले ने जिसको वोट दिया है, उसका चुनाव चिन्ह और उसका फोटो एक पर्ची में बाहर निकलेगा। जिससे वो सुनिश्चित कर सके की वोट उसी को गया है। सिकन्दरा सीट से बीजपी विधायक रहे मथुरा पाल का देहांत जुलाई 2017 में लंबी बीमारी के बाद हुआ था।
विज्ञापन