{"_id":"633f04094eabd75dbc1ab69a","slug":"signal-affected-15-trains-passing-through-kanpur-central-arrived-and-departed-behind-their-scheduled-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में सिग्नल प्रभावित: कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली 15 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से आईं और गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में सिग्नल प्रभावित: कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली 15 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से आईं और गईं
Thu, 06 Oct 2022 10:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों से हो रही बारिश का असर रेलवे की सिग्नलिंग प्रणाली पर पड़ा है। इससे ट्रेनें लेट हो रही हैं। ट्रेनों की स्पीड भी कम हुई और देरी से सिग्नल मिलने से बिना स्टॉपेज वाले स्टेशनों पर रोकना भी पड़ा। बड़े स्टेशनों पर तो सिग्नलिंग प्रणाली दुरुस्त होती रही, लेकिन हॉल्ट और छोटे स्टेशनों पर समस्या रही। दिल्ली-हावड़ा, मुंबई-कानपुर के अलावा आसपास के छोटे स्टेशनों के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी लेट रहीं।
विज्ञापन
इन ट्रेनों की गति पर पड़ा असर
प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से कानपुर पहुंची। गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस ढाई घंटे, अजमेर-कोटा स्पेशल एक्सप्रेस साढ़ेे 10 घंटे, नई दिल्ली-भुवनेश्वर दूरंतो एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, लखनऊ-झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, कानपुर-प्रयागराज संगम इंटरसिटी, कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस वाया प्रयागराज, कानपुर चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस वाया हमीरपुर एक से डेढ़ घंटे के अलावा दिल्ली से कानपुर आने वाली राजधानी एक्सप्रेस करीब आधा घंटे की देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंचीं। इसके अलावा बसों की गति पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन