फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sick goats before Bakrid in kanpur

बकराें काे अंधा बना रहा वायरल बुखार, अाप भी जानें लक्षण

Sun, 11 Sep 2016 12:43 AM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sick goats before Bakrid in kanpur
डेमो पिक - फोटो : google
वायरल बुखार का असर जानवरों पर भी दिखने लगा है। सबसे ज्यादा असर बकराें पर दिखार्ई दे रहा है। इनका शरीर बुखार से तप रहा है। थर्मामीटर में पारा 106 डिग्री फॉरेनहाइट (बकरों के शरीर का सामान्य तापमान 101 डिग्री फॉरेनहाइट होता है, मनुष्य का 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट) को पार कर जा रहा है। बुखार से कई बकरे चक्कर खाकर गिर रहें। कर्ई एेसे मामले भी अा चुके हैं जिसमें बकराें की आंखों की रोशनी भी चली गर्ई है। बकरीद के पहले बकरों को बेचने वाले परेशान हैं। पशु अस्पतालों और प्राइवेट पशु डॉक्टरों की क्लीनिक पर बकरों के इलाज को लेकर लंबी कतारें लगी हैं।
विज्ञापन

 

बाहर से आए बकरे फैला रहे बीमारी

Sick goats before Bakrid in kanpur
डेमो पिक - फोटो : google
चुन्नीगंज पशु चिकित्सालय के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजकिशोर सिंह कहते हैं कि बकरीद से पहले भारी संख्या में बकरे बाहर से प्रदेशों और जिलों से मंगाए जाते हैं। यहां आने पर अचानक मौसम और रहन-सहन में बदलाव के कारण बकरे बीमार हो जा रहे हैं। संक्रामक रोगों के इस मौसम में उन्हें बुखार और डायरिया हो रहा है। ऐसे बकरों के साथ रहने वाले अन्य बकरे भी बीमार हो रहे हैं।
बीमारियों की जड़ है मांस
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. विशाल गुप्ता बताते हैं कि  दवाएं केमिकल से बनी होती हैं। मांस पकाने से वायरस और बैक्टीरिया तो मर जाते हैं लेकिन केमिकल नहीं खत्म होते। जिन जानवरों को हाई डोज एंटीबायोटिक और अन्य दवाएं दी जा रही हैं उनका मांस खाने से बीमार होना तय है। मान लीजिए किसी जानवर को जेंटामाइसिन का इंजेक्शन लगाया गया। यह इंजेक्शन ब्लड के माध्यम से उसके मांस में आएगा। इस मांस को खाने वाले आदमी के पेट में जाकर जेंटामाइसिन आंतों पर असर डालेगा। इससे उल्टी-दस्त हो सकती है। यदि यह मांस शरीर में पच गया तो किडनी और लिवर को असर पहुंचाएगा इसलिए स्वस्थ बकरे का मांस खाएं और कम से कम।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है बीमार बकराें के लक्षण

Sick goats before Bakrid in kanpur
बीमार बकरे

-नाक से पानी आना
- सुस्ती
- शरीर गर्म रहना
- ठीक से न चल पाना
- आंखों की रोशनी जाना
 

एंटीबायोटिक देनी पड़ रही
बुखार से तप रहे बकरों को एंटीबायोटिक इंजेक्शन और गोलियां दी जा रही हैं। बेचने वाले इन्हें जल्द से जल्द ठीक करने के लिए डॉक्टरों से गुहार लगा रहे हैं। एक दिन में बुखार ठीक नहीं हो रहा है तो दूसरे दिन फिर डॉक्टर के पास बकरे को लेकर पहुंच जा रहे हैं। जल्दी ठीक करने के चक्कर में बकरों को हाई डोज एंटीबायोटिक धड़ल्ले से दी जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed