फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shuklaganj: Shoots vegetable vendor, dispute with two youths

शुक्लागंज: सब्जी विक्रेता को गोली मारी, हालत गंभीर, दो युवकों से हुआ था विवाद

Tue, 10 May 2022 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shuklaganj: Shoots vegetable vendor, dispute with two youths
पुलिस को घटना की जानकारी देता घायल युवक सूरज - फोटो : अमर उजाला

शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट के रजुवाखेड़ा गांव मोड़ के पास मंगलवार की देर रात सब्जी बेच कर लौट रहे गांव रजुवाखेड़ा निवासी सूरज कश्यप (22) का दो युवकों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक युवक ने सब्जी विक्रेता सूरज पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के सीने में लगने से लहूलुहान होकर गिर गया।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। गांव रजुवाखेड़ा निवासी सूरज कश्यप ने पुलिस को बताया कि वह जाजमऊ मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। रोजाना की तरह वह अपनी ठेलिया लेकर घर को लौट रहा था। रात लगभग आठ बजे पड़ोस के गांव लोचन खेड़ा में रहने वाले दो युवक नशे की हालत में मिले।
विज्ञापन


उससे कहा कि जो चप्पल वह पहने है, वह उसकी है। उसने विरोध किया तो गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed