फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shuklaganj is locus of hackers

यूपी का ये छोटा सा कस्बा आज बन गया ‘शातिर हैकरों का ठिकाना’, आठ राज्यों में एक्टिव

Tue, 29 Aug 2017 10:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 29 Aug 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
shuklaganj is locus of hackers
डेमो पिक
यूपी के दो सबसे बड़े महानगर लखनऊ और कानपुर के बीच स्थित जिला उन्नाव का शुक्लागंज कस्बा आज इंडिया लेवल पर चर्चा का विषय बना है। इसका कारण बड़ा है क्योंकि शुक्लागंज ‘हैकरों का अड्डा’ बन चुका है। 
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक के खातों से लाखों की जालसाजी मामले में सोमवार को पुलिस मास्टरमाइंड एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को पूरे घटनाक्रम की एक कड़ी बताया है। बताया कि वह सिर्फ खाताधारक की डिटेल पता कर मैनेज करता था। असली मास्टरमाइंड तो दिल्ली में है। इसके एवज में उसे निकाल गई रकम का 20 से 25 फीसदी कमीशन मिलता था। आरोपी पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


 

खाते से 19.50 रुपये निकल गए थे

shuklaganj is locus of hackers
डेमो पिक

शुक्लागंज राजधानी मार्ग स्थित सेंट्रल बैंक से माहभर के भीतर क्लोन चेक से जालसाजों ने अहमद नगर निवासी इरफान के खाते से 39 लाख, अचलगंज बंबुरिया के श्यामलाल के खाते से 7.50 लाख, जगनी खेड़ा निवासी योगेश के खाते से 7.60 लाख व पीपरखेड़ा निवासी रूपलाल के खाते से 19.50 रुपये निकल गए थे। छानबीन में जुटी पुलिस ने कानपुर बर्रा निवासी सुरेंद्र प्रताप (जिसके खाते से जालसाजी की रकम ट्रांसफर की गई थी) को गिरफ्तार किया था।
 

पूछताछ में कई अहम क्लू मिले

shuklaganj is locus of hackers
डेमो पिक

सुरेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी कानपुर दबौली निवासी हरीश गंभीर पकड़ा। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने रविवार को ही हरीश को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया था। इस बारे में गंगाघाट  पुलिस ने कोई जानकारी देने से इंकार किया है। विवेचक आरके शुक्ला ने बताया कि हरीश से पूछताछ में कई अहम क्लू मिले हैं। मास्टर माइंड को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

हरीश तो मोहरा, आका दिल्ली में

shuklaganj is locus of hackers
डेमो पिक

हैकर ग्रुप का मास्टर माइंड दिल्ली में है। हरीश जैसे लोग उसके मोहरे बनकर काम करते है। जिनका कमीशन तय रहता है हरीश को बैंक खाता मैनेज करने के लिए 20 से 25 प्रतिशत कमीशन मिलता था जबकि जिस खाता धारक का वह खाता प्रयोग में लाता था उसके लिए अलग से कमीशन उसे दिया जाता था। बताया गया कि हरीश इस गोरख धंधे में बीते दो साल से संलिप्त है और करीब 20 से अधिक खाता धारकों को लालच देकर उनके खातों को प्रयोग में ला चुका है।  

नीरज की तलाश आठ राज्यों की पुलिस को

shuklaganj is locus of hackers
डेमो पिक

उधर, एक अन्य मामले में बैंक खातों से क्लोन चेक व एटीएम के साफ्टवेयर को फेल कर रुपये निकालने वाला शातिर हैकर नीरज मिश्रा को पश्चिम बंगाल पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर चली गई है। बताया गया कि नीरज की तलाश आठ राज्यों की पुलिस को है।

सालभर से यहां किराए पर रह रहा था

shuklaganj is locus of hackers
डेमो पिक

सोमवार को पश्चिम बंगाल की पुलिस ने गंगाघाट के आदर्श नगर मोहल्ला स्थित एक मकान में छापेमारी कर एक युवक को उठाया। मूलरूप से कानपुर के चकेरी थाना के न्यू विमान कालोनी निवासी आरोपी नीरज पुत्र अवधेश मिश्रा सालभर से यहां किराए पर रह रहा था।

ट्रांजिट रिमांड पश्चिम बंगाल ले जा रहे

shuklaganj is locus of hackers
डेमो पिक
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह एटीएम व बैंक खातों से रुपये निकालने में माहिर था। पुलिस सूत्रों के अनुसार असम, आंध्रप्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल सहित 8 राज्यों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस को नीरज के मोबाइल की लोकेशन शुक्लागंज में लगी। पुलिस तीन दिन से यहां डेरा डाल रखी थी। टीम के एक दरोगा ने बताया कि नीरज को ट्रांजिट रिमांड पश्चिम बंगाल ले जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed